हरदा :आम जनता को दस्तावेजों के पंजीयन कार्य में अधिक सुविधा देने और सरकारी राजस्व को ध्यान में रखते हुए, मध्य प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक, मध्य प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मार्च 2026 के महीने में होली के अवकाश को छोड़कर शनिवार व रविवार सहित सभी सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे।
आदेश के पालन को सुनिश्चित करने के लिए सभी क्षेत्रीय उप महानिरीक्षक पंजीयन को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत सभी पंजीयन कार्यालयों को खुला रखें।

