हरदा : ग्राम केलनपुर में सिंगाजी महाराज के भजन-कीर्तन और निशान भ्रमण जैसी धार्मिक गतिविधियाँ हुई आयोजित।
हरदा : ग्राम केलनपुर (हरदा) में विश्वकर्मा परिवार द्वारा अपनी परंपराओं और पूर्वजों की स्मृति को इतने सुंदर ढंग से सहेजा जा रहा है।
स्वर्गीय किशन लाल जी विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम न केवल एक पारिवारिक आयोजन है, बल्कि सिंगाजी महाराज के भजनों और निशान पूजन के माध्यम से पूरे गांव को भक्ति के सूत्र में पिरोता है। रात्रि कालीन भजन-कीर्तन और गांव में निशान भ्रमण जैसी धार्मिक गतिविधियां हमारी ग्रामीण संस्कृति की जीवंतता को दर्शाती हैं।
परिवार के द्वारा बताया गया इस कार्यक्रम में परिवार के साथ-साथ रिश्तेदारों, स्वजाति बंधु एवं मित्रों आदि को भी बुलाया गया।

