jhankar
ब्रेकिंग
नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1... हरदा: 1959 से एक ही दरबार, पूरा गांव एक! मां दुर्गा की अनूठी मिसाल

हंडिया: हंडिया में रिद्धनाथ मंदिर समिति गठित, इनको बनाया सदस्य पढ़े पूरी खबर

हंडिया ।जिला कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर हडिया तहसील कार्यालय में भगवान रिद्धनाथ महादेव मंदिर पर स्थाई समिति बनाए जाने के निर्देश जारी किए गए थे जिसके चलते सोमवार को स्थानीय लोगों के साथ डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी तहसीलदार रंजना बघेल नायब तहसीलदार आशीष मिश्रा द्वारा बैठक ली गई।

- Install Android App -

इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रिद्धनाथ मंदिर समिति के तहसीलदार पदेन अध्यक्ष रहेंगे पटवारी एवं सचिव स्थाई सदस्य रहेंगे।साथ ही हरीश चोरे को उपाध्यक्ष अवधेश तिवारी सचिव ऋतिक व्यास को कोषाध्यक्ष बनाया गया एवं सदस्य में प्रहलाद सिंह खत्री अवंतिका प्रसाद तिवारी,अरुण अग्रवाल अरुण तिवारी जितेंद्र अग्रवाल अमित तिवारी उपेंद्र अग्रवाल को सदस्य बनाया गया है।इस दौरान बैठक में निर्णय लिया गया कि मंदिर परिसर में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण किया जा रहा है वह तत्काल प्रभाव से हटाया जाए मंदिर की साफ सफाई की ओर विशेष तौर पर ध्यान दिया जाए।

अमावस्या पूर्णिमा एवं शिवरात्रि आदि के मौके पर जिन लोगों द्वारा मंदिर परिसर में दुकानें लगाई जाती है सभी दुकानदारों से ₹50 शुल्क वसूला जाए इस दौरान प्रभारी नायब तहसीलदार ने कहा कि ₹5000 तक खर्च करने का अधिकार मंदिर समिति के पास रहेगा।इससे अधिक राशि खर्च करने पर तहसीलदार से अनुमति लेना जरूरी रहेगा।एवं वर्ष में होने वाले खर्च का हिसाब मंदिर समिति को तहसीलदार को अनिवार्य रूप से देना होगा साथ ही अन्य बिंदुओं पर विचार किया गया।