jhankar
ब्रेकिंग
बिग न्यूज हरदा : गहाल में 6 वर्षीय मासूम की मौत से सनसनी, घर के अंदर जमीन खोदकर निकाला शव , चाचा पु... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हरदा, विधायक डॉ. दोगने के नेतृत्व में निकली भव्य कांवड़ यात्रा प्रोफाइल लगाकर खुद को कृषि विभाग का अधिकारी बताने का आरोप, कृषि विस्तार अधिकारी ने थाने में की शिकाय... श्री गुरू रविदास समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा दलहन आत्म निर्भरता मिशन के तहत दाल मिल एवं प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना हेतु आवेदन आमंत्रित हंडिया : श्रावण सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान श्री रिद्धनाथ महादेव,,,, राष्ट्रीय मत्स्य पालन डिजीटल प्लेटफार्म अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक जिले भर में ताबड़तोड़ चेकिंग कर 12 मामले दर्ज किये ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के आसपास कचरा न दिखे, गीले-सूखे कचरे के पृथक-पृथक संग्रह की हो व्यवस्था बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत किशोरी बालिकाओं ने किया शासकीय संस्थाओं का भ्रमण

कन्नौद में सड़क निर्माण शुरू,  इंदौर जाने वाले वाहन अब अजनास, कांटाफोड होते हुए जाएंगे

खातेगांव। कन्नौद में लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबे कंक्रीट मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर है। यह कार्य करीब एक महीने तक चलेगा। निर्माण को सुचारु रूप से पूरा करने के उद्देश्य से हरदा-इंदौर हाईवे पर चलने वाले बड़े और भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है, जो शुक्रवार शाम 5 बजे से लागू कर दिया है।

- Install Android App -

सड़क निर्माण कंपनी ने वाहन चालकों के लिए रूट परिवर्तन को लेकर, पोस्टर भी जारी किए हैं जिसमें लिखा है। सड़क का कार्य प्रगति पर है आगे जाम की स्थिति है कृपया इंदौर जाने वाले वाहन अजनास कांटाफोड़ बिजवाड़ मार्ग से होकर जाए उधर सड़क निर्माण कंपनी या प्रशासन के किसी जिम्मेदार अधिकारी ने जो बैनर पोस्टर लगाए है। उसमें इस बात का कहीं से कहीं तक उल्लेख नहीं है, कि यह डायवर्जन केवल बड़े और भारी वाहनों पर लागू रहेगा या व्यक्तिगत वाहन और बसें पर भी लागु रहेगा या कन्नौद नगर से भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नगरीय प्रशासन की ओर से भी किसी प्रकार के कोई स्पष्टिकरण जरी नहीं किए गए हैं सिर्फ बैनर लगाकर अपने कर्तव्य की इति श्री किया गया है जिससे वाहन चालक भी भ्रमित हो रहे हैं।

हरदा से इंदौर जाने वाले बड़े और भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग इस प्रकार है हरदा नेमावर बायपास-खातेगांव बायपास-अजनास, सतवास-काटाफोड़-बिजवाड़-इंदौर मार्ग। इसी तरह इंदौर से हरदा जाने वाले बड़े और भारी वाहन इंदौर-बिजवाड़-काटफोड़-सतवास-अजनास खातेगांव बायपास-नेमावर बायपास-हरदा मार्ग से गुजरेंगे।इसी प्रकार अन्य के बारे में भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है कि इंदौर से नसरूल्लागंज जाने वाले वाहन इंदौर-बिजवाड़-कुस मानिया-हरणगांव-जियागांव-दीपगांव-नसरूल्लागंज मार्ग से संचालित होंगे या खातेगांव अजनास काटाफोड होकर इंदौर जाएंगे आईएस बात का भी स्पष्ट उल्लेख कहीं से कहीं तक बैनर में नहीं किया गया है ।