jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा हरदा में बेखौफ चोरों का आतंक: किसान के घर 60 लाख की चोरी, सोते रहे परिजन... CCTV में कैद हुआ चोर, पु... पंजाब: भाजपा दफ्तर पर फेंका बम, सियासी घमासान तेज जम्मू-कश्मीर FES भर्ती पेपर लीक मामला: ACB ने 12 और लोगों को किया गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी... मप्र मे रक्षक ही असुरक्षित है पुलिस पर हो रहे हमले ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में नशेडी़ वाहन सवार युव...

खंडवा रोड़ पर सड़क मरम्मत का चल रहा था कार्य, रोलर की चपेट में आया बाइक सवार एक की मौत, दो घायल ।।

Harda: छीपाबड़ थाना क्षेत्र में बुधवार शाम किसान की बाइक पर रोड रोलर चढ़ गया जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा छीपाबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुहाल के पास निर्माणाधीन हरदा-खंडवा हाईवे पर हुआ, जहां एक रोड रोलर ने बैंक से लौट रहे बाइक सवारों को कुचल दिया।

- Install Android App -

मृतक की पहचान सक्तापुर निवासी 55 वर्षीय दिनेश चौधरी के रूप में हुई है। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 40 वर्षीय संजय गुर्जर और उनके चार वर्षीय भतीजे शिवांश गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गए।

शिवांश को अंदरूनी चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है। इधर परिवार ओर गाँव में शोक की लहर दौड़ गई। वही पुलिस ने रोलर को कब्जे में लिया है। ड्राइवर की तलाश जारी है।