jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर

नर्मदापुरम में 12 निरीक्षक/उनि का थोक तबादला, कोतवाली-इटारसी समेत 8 थानों के बदले प्रभारी

केके यदुवंशी पत्रकार 

नर्मदापुरम। जिले में प्रशासनिक फेरबदल के तहत पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा थोटा ने 12 निरीक्षक और उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों का अस्थाई तबादला कर दिया है। आदेश 10 जून 2026 को जारी किया गया है और ये बदलाव “आगामी आदेश तक” प्रभावी रहेंगे।

एसपी कार्यालय से जारी आदेश क्रमांक 620/2026 के अनुसार जिले के कई महत्वपूर्ण थानों में नए प्रभारी तैनात किए गए हैं। कोतवाली नर्मदापुरम, इटारसी, सोहागपुर, पिपरिया, केसला, माखनगर, पचमढ़ी और महिला थाना में प्रभारी बदले गए हैं।

प्रमुख पदस्थापनाएं:

– कावा निरीक्षक गौरव सिंह बुन्देला : थाना प्रभारी इटारसी से हटाकर थाना प्रभारी कोतवाली नर्मदापुरम बनाया गया।

कावा निरीक्षक सौरम पाण्डे : थाना प्रभारी देहात नर्मदापुरम से हटाकर थाना प्रभारी इटारसी भेजा गया।

- Install Android App -

कावा निरीक्षक गिरिश त्रिपाठी : थाना प्रभारी पिपरिया से थाना प्रभारी सोहागपुर।

कावा निरीक्षक राहुल रायकर : थाना प्रभारी सोहागपुर से थाना प्रभारी केसला।

निरीक्षक आदित्य सेन : थाना प्रभारी स्टेशन रोड पिपरिया से थाना प्रभारी पिपरिया।

कावा निरीक्षक राखी मौर्य : रक्षित केन्द्र से थाना प्रभारी महिला थाना नर्मदापुरम।

उनि आकाशदीप पचाया : माखनगर थाना से हटाकर रक्षित केन्द्र नर्मदापुरम में प्रभारी सायबर सेल की जिम्मेदारी दी गई।

आदेश की प्रतिलिपि आईजी नर्मदापुरम जोन, डीआईजी नर्मदापुरम रेंज, एडिशनल एसपी और जिले के सभी थाना प्रभारियों को भेजी गई है। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त होकर नवीन पदस्थापना पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस थोक तबादले को कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया माना जा रहा है।