मौक़े पर ही हुआ समस्याओं का त्वरित निराकरण
हरदा : ग्रामीणों की समस्याओं के तत्काल समाधान और शासन की कल्याणकारी योजनाओं को सीधे उन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को ग्राम कायदा में ‘सांझ चौपाल’ का आयोजन किया गया। चौपाल में कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने स्वयं उपस्थित होकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उन
की एक-एक कर समस्याएं सुनीं। चौपाल में कलेक्टर के साथ सरपंच श्रीमती मालती सिलारे, पुलिस अधीक्षक श्री शशांक, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन ,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार मिश्रा, एसडीएम टिमरनी श्री संजीव कुमार नागू सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तर के अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत की गई शिकायतों और समस्याओं का अधिकारियों ने गंभीरता से संज्ञान लिया और उनका त्वरित निराकरण किया।
‘‘चौपाल’’ में हुआ त्वरित निराकरण
ग्राम कायदा में आयोजित इस चौपाल में कलेक्टर श्री सिध्दार्थ जैन ने ग्रामीणों की समस्याओं को स्वयं सुना और उनका मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया।
चौपाल में राजस्व, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, पेंशन, राशन एवं अन्य विभागों से संबंधित 200 आवेदन आये, जिसमें से 80 प्रतिशत आवेदनों का निराकरण हो किया गया एवं शेष आवेदनों का निराकरण भी जल्द से जल्द करा दिया जाएगा। जिसकी जानकारी सचिव के माध्यम से ग्रामीणों को बता दी जाएगी।
चौपाल में ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री जैन को आवेदन देकर शिकायत की कि ग्राम में आंगनबाड़ी भवन जीर्ण शीर्ण हो गया है, जिस श्री जैन ने डीपीओ महिला बाल विकास विभाग श्री राजा रंगारे को निर्देश दिए कि नये भवन निर्माण के प्रस्ताव बनाकर शासन स्तर
पर भेज दें ताकि नये भवन निर्माण की जल्द से जल्द स्वीकृति मिल जाए। चौपाल में आवेदक श्री रामेश्वर ने सब स्टेशन का कार्य धीमी गति से चलने की शिकायत कि जिस पर कलेक्टर ने उपमहाप्रबंधक को कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं गति से कराने के निर्देश दिए।
चौपाल में ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन देकर शिकायत की कि चन्द्रखाल के पास पुलिया निर्माण कराया जाये बारिश के मौसम में स्कूली बच्चों, ग्रामीणों को बहुत दिक्कत आती है, जिस पर कलेक्टर श्री जैन ने बताया कि शासन से स्वीकृति हो गई है, निर्माण कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ किया जायेगा। ग्रामीण श्री सतीश इवने ने कलेक्टर श्री जैन को आवेदन देकर बैंकिंग संबंधी समस्या बताई और कहा कि उन्हें बैंक के लिए टेमागांव जाना पड़ता है,
यदि राजाबरारी में उपलब्ध हो जाये तो ग्रामीणों को सुविधा होगी, जिस पर श्री जैन ने एलडीएम को संबंधित की शिकायत का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। आवेदक श्री इवने ने पुलिस अधीक्षक श्री शंशाक को आवेदन देकर गांव में देशी व अवैध शराब बिक्री के संबंध में शिकायत कि जिस पर श्री शंशाक ने जल्द से जल्द संबंधितों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
एसपी शशांक ने चौपाल में ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा व सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
पुलिस अधीक्षक श्री शशांक ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों को साइबर अपराध और सड़क हादसों से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आजकल ओटीपी, केवायसी और लिंक वाले फ्रॉड बहुत बढ़ गए हैं। किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपनी बैंक डिटेल किसी से शेयर न करें।
साथ ही एसपी ने सड़क सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शराब पीकर वाहन न चलाएं। ज्यादातर सड़क हादसे नशे में गाड़ी चलाने से होते हैं। अपनी और दूसरों की जान की सुरक्षा के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
योजनाओं की जानकारी दी एवं आवेदन प्राप्त किए
शिविर में ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर उनका लाभ लेने की प्रक्रिया भी बताई गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों से योजनाओं के लाभ हेतु आवेदन भी प्राप्त किए गये, जिससे कि ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर योजनाओं का लाभ मिल सके।
स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
‘सांझ चौपाल’ में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मौके पर ही विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जहां ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया।

