jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन, जिले की सीमाओं पर सख्त निगरानी हरदा रहटगांव:  आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य आज का राशिफल | 27 जुलाई 2026 आज का राशिफल: जानिए आपकी राशि के सितारे क्या कहते हैं, कैसा रहेगा सोमव... नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत रहटगांव पुलिस की कार्रवाई, 1.353 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार टिमरनी में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक गंभीर घायल, डायल-112 ने आधा किलोमीटर रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्प... बिजली संकट से आक्रोशित किसानों ने किया चक्का जाम, तहसीलदार मौके पर पहुंचे गांधी मैदान के पास छात्र प्रदर्शन के दौरान सुतली बम से धमाका, कारगिल चौक पर भगदड़ युवा आंदोलन के दबाव में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रहलाद जोशी को अतिरिक्त प्रभार हंडिया : हंडिया के क्लीनिकों का 'ट्रीटमेंट टेस्ट' : किस अधिकार से हो रहा एलोपैथिक इलाज? नकली सोने का बिस्किट बेचकर 16 लाख की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

श्रवण एवं वाक् बाधित दिव्यांगजन हेतु विशेष विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन 13 जून को

हरदा : म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष श्री अरविंद रघुवंशी के मार्गदर्शन में 13 जून को ए.डी.आर भवन, जिला न्यायालय परिसर, हरदा में श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों के लिए विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जावेगा।

- Install Android App -

शिविर का ऑनलाईन शुभारंभ माननीय कार्यवाहक मुख्य न्यायाधिपति महोदय के करकमलों से प्रातः 10ः30 बजे किया जावेगा। शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य श्रवण एवं वाक् बाधित दिव्यांगजन, उनके परिजनों, विशेष शिक्षकों, सांकेतिक भाषा विशेषज्ञों, शासकीय विभागों,

अशासकीय संस्थाओं एवं अन्य संबंधित हितधारकों के साथ समन्वय स्थापित कर उनको उनके विधिक अधिकारों, उपलब्ध कल्याणकारी योजनाओं एवं विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक करना है जिससे कि वे उन शासकीय कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सके।