jhankar
ब्रेकिंग
हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां

कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के नेतृत्व में सभी जिला अधिकारी एक बस से पहुंचे ग्राम कायदा की सांझ चौपाल में

हरदा : ग्रामीण क्षेत्रों में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जिला प्रशासन हरदा द्वारा “सांझ चौपाल” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार 10 जून को जिले के ग्राम कायदा में सांझ चौपाल का आयोजन किया गया है।

कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक श्री शशांक, वनमण्डलाधिकारी श्रीमती ज्योति मुड़िया सहित सभी जिला अधिकारी इस सांझ चौपाल में सम्मिलित होने के लिए एक ही बस में कलेक्टर परिसर से रवाना हुए। प्रशासन की यह पहल “टीम वर्क” और “ग्राम के प्रति प्रतिबद्धता” का संदेश देती है।

- Install Android App -

कलेक्टर श्री जैन ने बताया कि “सांझ चौपाल” में सभी विभागों के अधिकारी एक साथ उपस्थित रहेंगे ताकि कोई भी आवेदक बिना समाधान के न लौटे।

सांझ चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की राजस्व, पेंशन, राशन, बिजली, पानी, आवास सहित अन्य समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जा जाएगा। इस दौरान विभागीय अधिकारियों द्वारा विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी जाएगी।