jhankar
ब्रेकिंग
संत बुखारदास महाराज का आशीर्वाद हुआ फलीभूत, परिवार में 107 साल की बुजुर्ग दादी माँ नर्मदा परिक्रमा व... काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक विजय मेवाड़ा के हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग बड़े तालाब के पास रसूखदारों के 347 अवैध बंगलों पर शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई मध्य प्रदेश में भाजपा स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअल पार्टी कार्यालय भूमिपूजन वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन 9 मई को होगा भारतीय किसान संघ ने गेहूं खरीदी एवं मूंग खरीदी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

रोहित तोड़ सकते हैं अफरीदी के छक्के लगाने का विश्व रिकार्ड

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे में सबसे अधिक छक्के लगाने का विश्व रिकार्ड अपने नाम कर सकते हैं। अभी ये रिकार्ड पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के नाम है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर में पर्थ में शुरु हो रही तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज में रोहित को अफरीदी के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए केवल आठ छक्कों की जरूरत है।

- Install Android App -

रोहित ने अभी तक 273 एकदिवसीय मैचों में 344 छक्के लगाये हैं। वहीं अफरीदी के नाम 398 एकदिवसीय मैचों में 351 छक्के हैं। रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर है। वहीं वेस्टइंडीज के क्रिस गेल 331 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। रोहित के नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय में 205 छक्के हैं। वहीं टेस्ट में वह 88 छक्के हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम 637 छक्के का रिकार्ड है। वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित के नाम सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। रोहित ऑस्ट्रेलिया में 8 छक्के लगाते ही सबसे तेज 350 छक्के जड़ने वाले पहले खिलाड़ी भी बन जाएंगे। अफरीदी को यहां तक पहुंचने के लिए 398 मैच खेलने पड़े थे। वहीं रोहित ने अभी तक 273 मैच ही खेले हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला एकदिवसीय मैच 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला जाएगा। वहीं दूसरा एकदिवसीय 23 को एडिलेड में जबकि तीसरा और अंतिम एकदिवसीय मैच 25 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाएगा।