jhankar
ब्रेकिंग
🌟 आज का राशिफल | शनिवार, 1 अगस्त 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे… सरकार का बड़ा फैसला : सरकार ने PM-Kisan योजना को 5 साल और बढ़ाया, किसानों के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपय... इंदौर के मेजर हमज़ा आरिफ राजस्थान में सड़क हादसे में शहीद ऊंट से टकराया सेना का वाहन, ड्यूटी से लौट... नर्मदापुरम में 7 अगस्त से चलेगा ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026’ कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने दिए यो... पूनम कायनेटिक का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 13 इलेक्ट्रिक वाहनों की हुई डिलीवरी मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रथम जन-विश्वास दौरा 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री सुनेंगे ऑनलाइन प... टिमरनी पुलिस को बड़ी सफलता, घरों में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार सोने-चांदी के जेवर और नगदी बरामद... नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान का भव्य समापन: 15 दिनों तक हजारों नागरिकों तक पहुँचा जनजागरूकता का... एक तरफ नशा मुक्ति का शोर... दूसरी तरफ ढाबे पर खुलेआम शराब का कारोबार! मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के द्वारा ग्राम रन्हाई में स्वच्छता की शपथ दिलाई

रायल सिटी कालोनाइजर ने सरकारी रास्ते पर किया अवैध निर्माण

इटारसी। शहर में पुरानी इटारसी सनखेड़ा नाका के पास निर्माणाधीन  रॉयल सिटी कॉलोनी के कॉलोनाइजर अमरजीत सिंह चावला ने सरकारी सड़क पर पक्का निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया है। इससे आसपास के जमीन मालिकों को अपने आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी शिक़ायत स्थानीय लोगो ने एसडीएम से की।

जिससे जो बने कर लो

शिक़ायतकर्ताओ ने आवेदन मे बताया की अवैध निर्माण की बात हमने कालोनाइजर से की उसने कहा ये होकर रहेगा जिस से जो बने कर ले। शिकायत कर्ता कृपेश यादव, ईशान अग्रवाल, श्रीमती रूबी अग्रवाल और अमित जायसवाल ने इटारसी एसडीएम टी प्रतीक राव और तहसीलदार शक्ति सिंह तोमर को अवैध अतिक्रमण की लिखित शिकायत की है। उन्होंने अवैध निर्माण को रोकने और सड़क पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग की है।

- Install Android App -

अतिक्रमण की समस्या और इसके परिणाम

सरकारी सड़क पर अतिक्रमण से न केवल आवागमन बाधित होता है, बल्कि यह आसपास के लोगों के लिए भी परेशानी का सबब बनता है। अतिक्रमण के कारण जमीन मालिकों को उनकी दैनिक गतिविधियों पर भी असर पड़ता है।

कानूनन  अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया

मप्र शासन के भूमि अतिक्रमण अधिनियम के तहत अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।एसडीएम और तहसीलदार को शिकायत मिलने के बाद अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया जा सकता है और यदि वे नहीं हटते हैं तो कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।