राजगढ़। राजगढ़ जिले के पचोर में एक प्राइवेट हॉस्पिटल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।इसके बाद उसका उपचार जारी रहा। जानकारी लगते ही घर वालों ने अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मामले की जानकारी
परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने पैसे लेने के लिए मृत महिला को जिंदा बताया और मृत अवस्था में भी महिला को बोतलें लगाई जा रही थीं। परिजनों ने इलाज के दौरान खर्च हुए 90 हजार रुपये वापस मांगने भी शुरू कर दिए और महिला का शव रखकर प्रदर्शन किया।
पुलिस पहुंची मौके पर
सूचना मिलने पर थानाप्रभारी शकुंतला बामनिया, तहसीलदार आनंद शर्मा और पुलिस बल मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। पुलिस ने शव को शासकीय अस्पताल पहुंचाया और मृतक के परिजनों की शिकायत पर आवेदन लेकर अस्पताल के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर की भूमिका की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही गई है।

