हंडिया। आज विधायक डॉक्टर दोगने का काफ़िला हंडिया बायपास रोड पर पहुंचा। यहां उन्होंने पाया कि हंडिया–नेमावर ब्रिज निर्माण कार्य का बहाना बनाकर कई बस चालक सीधे बायपास से निकल जाते हैं और बस स्टैंड तक नहीं आते, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा उठानी पड़ती है।
विधायक दोगने ने मौके पर ही आरटीओ राकेश अहाके को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि अब से हर यात्री बस को हंडिया बस स्टैंड तक लाना अनिवार्य होगा। यात्रियों की सुविधा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
साथ रहे संगठन पदाधिकारी और सहयोगी
इस दौरान विधायक दोगने के साथ ब्लॉक अध्यक्ष महेश पटेल, विधायक प्रतिनिधि अरुण तिवारी, सलमान शाह सहित संगठन के पदाधिकारी और करीबी सहयोगी मौजूद रहे।

