jhankar
ब्रेकिंग
मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा हरदा में बेखौफ चोरों का आतंक: किसान के घर 60 लाख की चोरी, सोते रहे परिजन... CCTV में कैद हुआ चोर, पु...

Samsung Galaxy A54, भारतीय बाजार में मचायेगा धमाल 16 मार्च से

सैमसंग भारत में अपने लेटेस्ट 5जी स्मार्टफोन, सैमसंग गैलेक्सी ए54 5जी लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस साल की शुरुआत में सैमसंग गैलेक्सी ए14 को लांच किया था। अब सैमसंग गैलेक्सी ए54 कंपनी की भारत वेबसाइट पर 16 मार्च, 2023 को दोपहर 12 बजे IST पर टीज़ किया गया है।

Galaxy A54 5G के स्पेसिफिकेशंस

- Install Android App -

इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच AMOLED फुल HD डिस्प्ले 2340 x 1080 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इसमें सैमसंग का Exynos 1380 SoC और 8 GB का RAM दिया जा सकता है। इसमें 256 GB तक के स्टोरेज ऑप्शंस मिल सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मिल सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फ और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा होने की संभावना है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इसमें 5,000 mAh की बैटरी होगी जो 25 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसमें डुअल सिम सपोर्ट और 3.5 mm का हेडफोन जैक होगा।

कीमत और कलर ऑप्शन

कीमत और कलर ऑप्शन दोनों हैंडसेट ऑसम सिल्वर व्हाइट, ऑसम ग्रेफाइट, ऑसम लाइम और ऑसम वायलेट कलर ऑप्शन में आएंगे। गैलेक्सी ए54 5जी की कीमत 519 यूरो (करीब 45,400 रुपये) होगी। हालाँकि, हम मानते हैं कि हैंडसेट भारतीय बाजार में कम कीमत पर जारी किए जा सकते हैं।