jhankar
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी भाव: 15 अक्टूबर को जानिए गेहूं, सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलों के दाम नवरात्र पर्व को लेकर टिमरनी पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों और गरबा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! नए पंजीयन को लेकर बढ़ी उम्मीदें, जानिए क्या है ताजा अपडेट सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

SBI : 30 जून तक ATM से पैसे निकालने पर नहीं देना होगा कोई चार्ज

नई दिल्ली. देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 30 जून तक फ्री ट्रांजैक्शन की संख्या से अधिक ट्रांजैक्शन होने पर लगने वाले एटीएम सेवा शुल्क (सर्विस चार्ज) न लेने का फैसला किया है। एसबीआई ने ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। इससे पहले 24 मार्च को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की थी कि बैंक ग्राहक द्वारा किसी भी अन्य बैंक के एटीएम से 3 महीने तक यानी 30 जून तक नकद निकासी पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

- Install Android App -

क्या कहा ट्वीट में ?
एसबीआई ने अपने ट्वीट में कहा है कि भारतीय स्टेट बैंक ने 30 जून तक मुफ्त लेनदेन की अधिक संख्या के कारण एसबीआई के एटीएम और अन्य बैंक के एटीएम पर किए गए सभी लेनदेन के लिए एटीएम शुल्क माफ करने का निर्णय लिया है। आरबीआई के नियम के मुताबिक एटीएम ग्राहक को हर महीने 5 ट्रांजैक्शन के लिए शुल्क नहीं देना पड़ता है, लेकिन इससे ऊपर यानी छठे ट्रांजैक्शन पर बैंक चार्ज वसूलता है। आईबीआई ने यह भी स्पष्ट किया कि नॉन-कैश ट्रांजैक्शन जैसे बैलेंस चेक, फंड ट्रांसफर को भी एटीएम ट्रांजैक्शन नहीं माना जाए।

जमा खाते पर घटाई ब्याज दर
एसबीआई ने 15 अप्रैल से बचत जमा खाते पर ब्याज दर भी घटा दी है। अब बचत खाते में जमा पर 2.75 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। एसबीआई ने बचत जमा पर 0.25 फीसद की कटौती की है। यानी पहले एसबीआई बचत जमा पर 3  फीसदी की दर से ब्याज दे रहा था।