jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

फिल्म उदयपुर फाइल्स की रिलीज पर रोक लगाने से SC का इनकार

नई दिल्ली। कन्हैया लाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म उदयपुर फाइल्स की रिलीज पर रोक लगाने की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है। अदालत ने स्पष्ट किया कि इस मामले की सुनवाई अब दिल्ली हाईकोर्ट में होगी और सभी पक्ष वहां अपनी-अपनी दलीलें पेश करें। कोर्ट ने हाईकोर्ट को निर्देश दिया है कि वह 28 जुलाई को इस मामले पर सुनवाई करे।

- Install Android App -

फिल्म पर आपत्ति जताते हुए जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। उनका कहना था कि इस फिल्म से देश का सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है और एक खास समुदाय को निशाना बनाया जा सकता है। उन्होंने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने नामंजूर कर दिया। हालांकि कोर्ट ने यह भी कहा कि सेंसर बोर्ड के प्रमाण-पत्र को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र सरकार का जवाब आने तक फिल्म रिलीज नहीं की जाएगी।

उदयपुर फाइल्स पहले 11 जुलाई को रिलीज होनी थी, लेकिन कानूनी अड़चनों और सेंसरशिप से जुड़े मुद्दों के कारण इसकी तारीख टाल दी गई। अब फिल्म को 8 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, बशर्ते हाईकोर्ट की कोई नई रोक न लगे। इस फिल्म में अभिनेता विजयराज मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। वे उदयपुर के टेलर कन्हैया लाल की भूमिका में नजर आएंगे, जिनकी साल 2022 में हत्या कर दी गई थी। यह हत्याकांड 28 जून को हुआ था, जब दो कट्टरपंथियों ने उनका गला रेत कर हत्या की थी और उसका वीडियो भी वायरल किया था। इस घटना के बाद देशभर में भारी आक्रोश देखा गया था।