jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

इंदौर में फायर वाहनों के नाम पर लाखों का घोटाला सामने आया

इंदौर। नगर निगम में किराए के फायर वाहनों के नाम पर लाखों रुपये के वारे-न्यारे करने का बड़ा आरोप लगा है। निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे का सीधा आरोप है कि जिन फायर वाहनों को निगम बेहद आसानी से खुद खरीद सकता था, उन्हें जानबूझकर वर्षों से भारी-भरकम किराए पर चलाकर ठेकेदारों की तिजोरियां भरी जा रही हैं। चौकसे ने कहा कि यह मामला सीधे तौर पर जनता की गाढ़ी कमाई की फिजूलखर्ची और मलाईदार कमीशनखोरी की ओर इशारा कर रहा है। इस मामले पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव गोलमोल जवाब देकर कह रहे हैं कि हमें जिसकी आवश्यकता होती है वहीं सामान खरीदते हैं।

10 फायर वाहनों का संचालन किराए पर हो रहा

- Install Android App -

इंदौर नगर निगम वर्तमान में 10 फायर वाहनों का संचालन किराए पर कर रहा है, जिनमें से प्रत्येक दमकल के लिए हर महीने 1 लाख रुपये का मोटा भुगतान किया जा रहा है। चौंकाने वाला सच यह है कि एक नए फायर वाहन की बाजार में कीमत महज 32 लाख रुपये है। निगम अब तक किराए के रूप में इन वाहनों की असल कीमत से कहीं ज्यादा राशि दे चुका है। इनमें से 4 वाहन तो फील्ड पर जाकर सेवा देने के बजाय निगम के कंट्रोल रूम के बाहर ही खड़े रहकर ‘किराया’ बटोर रहे हैं। चौकसे ने इस पूरे खेल के पीछे बड़े कमीशन और मिलीभगत का दावा करते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है, जिससे निगम की पूरी कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। चौकसे ने कहा कि आत्मनिर्भर निगम बनाने की बात कही जाती है, लेकिन हकीकत बिल्कुल अलग है।

‘जिनकी जरूरत, उन वस्तुओं को खरीदते हैं’

वहीं इस मामले को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव गोलमोल जवाब देते नजर आए। महापौर भार्गव ने कहा कि हमें जिन वस्तुओं की आवश्यकता होती है, उसे खरीदते हैं। वर्तमान में हमने फायर रोबोट खरीदा है। इंदौर में तमाम दमकल वर्षों पुरानी है, इनमें से कई तो कंडम भी हो चुकी हैं. आगजनी के समय कई दमकल प्रेशर तक नहीं दे पाती हैं। इसकी वजह से आगजनी के समय कई बार समस्याएं भी देखने को मिलती हैं।