jhankar
ब्रेकिंग
आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅 आदिवासी महिला के अंतर्वस्त्र से मोबाइल निकाल पुलिसकर्मी ने 181 पर चोरी की शिकायत की बन्द ! महिला ने ... किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग

सागर : चलती कार में जिंदा जलकर डॉक्टर की पत्नी की मौत, भाई के दावे से उठे कई सवाल

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले की गढ़ाकोटा रोड पर चलती कार में अचानक आग लग गई। हादसे में डॉक्टर की पत्नी की जिंदा जलकर मौत हो गई, वहीं डॉक्टर को समय रहते कार से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। हालांकि पत्नी के मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस की शुरुआती जांच में भी मामला संदिग्ध लग रहा है।

भाई बोला- दीदी पहले से बेहोश थी

पूरा मामला गढ़ाकोटा रोड पर सुबह 4 बजे का है। जानकारी के मुताबिक डॉ. नीलेश कुर्मी (42) अपनी पत्नी सीमा कुर्मी (38) को इलाज करवाने के लिए अस्पताल जा रहे थे। इस दौरान कार में आग लग गई और सीमा की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि डॉक्टर को समय रहते कार से बाहर निकाल लिया गया।

- Install Android App -

वहीं सीमा के भाई लोकेश ने बताया कि पहले सुबह 4 बजे जीजा का फोन आया था कि दीदी को हार्ट अटैक आया है और उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है। इसके थोड़ी देर बाद बताया गया कि अस्पताल ले जाते समय कार का एक्सीडेंट हो गया और दीदी बुरी तरह जल गई हैं। लोकेश ने बताया कि जलने से पहले दीदी पहले से ही बेहोश थीं, या फिर मर चुकी थीं।

प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध

डॉक्टर की पत्नी के भाई लोकेश ने बताया कि दीदी और जीजा में अक्सर विवाद होता था। वहीं पुलिस की शुरुआती जांच में भी मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों का पता लगने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है। फिलहाल पुलिस सभी मौत के मामले में सभी एंगल से जांच कर रही है।