jhankar
ब्रेकिंग
हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली? सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार... शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी 🌊हंडिया में नर्मदा ने पकड़ी रफ्तार: हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर, 3 घंटे में 4 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विद्यार्थियों ने सीखी मिट्टी के गणेश प्रतिमा बनाना, पर्यावरण संरक्षण क...

उज्जैन में भी पानी की टंकी में गाद निकलीं

उज्जैन। नगर निगम के पीएचई विभाग द्वारा जो शहर भर में दो दर्जन से अधिक टंकियों के माध्यम से जनता के घरों में नल द्वारा पानी सप्लाई किया जा रहा था। इसमें से अधिकांश में गाद (किचड़) बदबूदार मटमैला पानी भरा पाया गया। इंदौर में मृत्यु के तांडव के बाद जब उज्जैन निगम आयुक्त ने पीएचई विभाग को निर्देश दिए तो यह चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। खैर पीएचई विभाग चामुंडा चोराहा के पास इस टंकी को सफाई हेतु खाली किया गया और पानी को बहाया गया तो चामुंडा माता चौराहा के आसपास सड़क तालाब में तब्दील हो गई क्योंकि सड़कों पर इस क्षेत्र में जल निकासी ठीक नहीं है।

- Install Android App -

ग़ौरतलब है कि उज्जैन में भी आए दिन नलों से घरों में गंदा बदबू दार पानी की शिकायत आती रही है। देखना दिलचस्प होगा कि नगर निगम क्या स्वच्छ जल सप्लाई की व्यवस्था करतीं हैं जिससे कि इंदौर के भागीरथ पुरा कांड की पुनरावृत्ति कम से कम उज्जैन में देखने को ना मिले।
यहां पर यह बहाना नहीं चलेगा कि सिवरेज लाइन लीक हो गई अवर फ्लो हो गया पीएचई लाइन 40 साल पुरानी है पाइप सड़ गए। आमजन आपके भरोसे पानी पीने में इस्तेमाल करता है तो इस विश्वास को कायम रखने की जबाब दारी भी आपकी ही बनती है।