jhankar
ब्रेकिंग
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी अस्थाई पटाखा लाइसेंस के लिए 31 अक्टूबर तक ही किए जा सकेंगे आवेदन हरदा के खेड़ा गांव में मक्के की फसल में लगी आग, दो किसानों को नुकसान

Silver Gold Price Today : सातवें आसमान से धड़ाम हुए सोना चाँदी के भाव, जानें आज के दाम

Silver Gold Price Today : आज यानी 1 नवंबर को देशभर में करवा चौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। अगर आप आज करवा चौथ के मौके पर अपनी पत्नी को खुश करने के लिए कुछ आभूषण देने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है।

Silver Gold Price Today

क्योंकि, नवंबर महीने की शुरुआत के साथ ही सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। सोने की कीमत में गिरावट देख महिलाओं के चेहरे खिल उठे. क्योंकि, करवा चौथ के मौके पर महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं, ऐसे में शाम होने से पहले खरीदारी कर महिलाएं अपने त्योहार को बेहतर तरीके से मना सकती हैं।

वैश्विक बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में 17.05 डॉलर प्रति औंस की गिरावट आई है। विभिन्न शहरों में 10 ग्राम सोने की खुदरा कीमतों में भिन्नता रही है, जिसका औसत लगभग 62,000 रुपये है। तो आइए जानते हैं क्या है सोने-चांदी की कीमत:-

जानिए आज क्या है सोने-चांदी की कीमत?

आधिकारिक वेबसाइट ibjarats.com के मुताबिक 1 नवंबर 2023 यानी आज सुबह तक 995 शुद्धता वाले दस ग्राम सोने की कीमत 60652 रुपये है, जबकि 916 (22 कैरेट) शुद्धता वाले दस ग्राम सोने की कीमत 55781 रुपये प्रति 10 ग्राम है. .

इसके अलावा 750 शुद्धता (18 कैरेट) सोने की कीमत 45672 रुपये और 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 35624 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

दिल्ली में सोने की कीमत

- Install Android App -

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 56,850 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

अहमदाबाद में सोने की कीमत

अहमदाबाद में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की मौजूदा खुदरा कीमत 56,750 रुपये है. वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत 61,900 रुपये प्रति तोला है.

चेन्नई में सोने की कीमत

चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 57,150 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 62,350 रुपये प्रति तोला है.

कोलकाता में सोने की कीमत

कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव 56,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है, जबकि 24 कैरेट सोने का रेट 61,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

चांदी की कीमत

भारत में आज चांदी की कीमत 71,900 रुपये प्रति 1 किलोग्राम है। कल के मुकाबले रेट थोड़ा बढ़ गए हैं.