jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

चांदी में 2,481 की तेजी, सोने में भी 559 रुपए ‎की बढ़त

नई दिल्ली। सोना और चांदी के वायदा भाव शुक्रवार को तेजी के साथ खुले। घरेलू बाजार में दोनों कीमती धातुओं में मजबूत खरीदारी देखने को मिली, वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार से भी सकारात्मक संकेत मिले। देश के प्रमुख कमोडिटी एक्सचेंज मल्टी कमो‎डिटी एक्सचेंज आफ इं‎डिया (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल वायदा 286 रुपये की बढ़त के साथ 1,55,105 रुपये पर खुला। इससे पहले इसका बंद भाव 1,54,819 रुपये था। इस समय सोना 559 रुपये की तेजी के साथ 1,55,378 रुपये पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के दौरान इसने 1,55,378 रुपये का दिन का उच्च और 1,55,050 रुपये का निचला स्तर छुआ। चांदी के मार्च वायदा में भी अच्छी तेजी दर्ज की गई। यह 2,481 रुपये की उछाल के साथ 2,43,874 रुपये पर खुली। पिछला बंद भाव 2,41,393 रुपये था। इस समय चांदी 2,41,700 रुपये पर कारोबार कर रही थी। दिन के दौरान इसने 2,44,802 रुपये का उच्च और 2,41,245 रुपये का निचला स्तर छुआ। इस वर्ष चांदी 4,20,048 रुपये प्रति किलो के सर्वोच्च स्तर तक पहुंच चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी मजबूती का माहौल रहा। न्यूयॉर्क स्थित कॉमेक्स पर सोना 5,015 डॉलर प्रति औंस पर खुला और 5,014.70 डॉलर के आसपास कारोबार करता देखा गया। वहीं चांदी 78.47 डॉलर पर खुलकर 77.73 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर रही। वैश्विक बाजारों से मिल रहे मजबूत संकेतों के चलते कीमती धातुओं में निवेशकों की रुचि बनी हुई है।