jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : पागल बाबा आश्रम बना भक्ति का केंद्र, अभिषेक-हवन के साथ मां नर्मदा में तर्पण कर्म जारी! पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप, परिजनो सहित सामाजिक संगठन ,कांग्रेस पदाधिकारियों ने नेशनल हाईवे पर शव रख... प्रत्येक स्नातक पाठ्यक्रम में शहीदों की विधवाओं एवं संतानों के लिए अब एक सीट रहेगी आरक्षित हरदा में 18 से 25 मई तक चलेगा ‘जनभागीदारी सप्ताह’ नागरिकों से अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग अपनाने की अपील हरदा जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि: प्राथमिक शाला शुक्करवारा को मिला ‘सिल्वर’ ग्रेड 3 साल बाद भी सुदामा नगर को नहीं मिला पानी — नगर पालिका की लापरवाही और भ्रष्टाचार से वार्डवासी परेशान स्व.पी.सी.पोर्ते जी एक नेक दिल इंसान थे - कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन  गुर्जर छात्रावास भवन हरदा में देवनारायण भवन का हुआ लोकार्पण 17 मई 2026 - सोना-चांदी के ताजा भाव

ग्वालियर में अवैध स्पिरिट का जखीरा पकड़ा, सैंपल जांच में खुलासा

ग्वालियर। ग्वालियर के घाटीगांव क्षेत्र स्थित एक निजी फार्महाउस से जब्त की गई 22 हजार 850 लीटर स्पिरिट को फॉरेंसिक जांच में जहरीला पाया गया है। यदि इस स्पिरिट से बनी शराब बाजार में पहुंच जाती, तो बड़े पैमाने पर जनहानि की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता था। आबकारी विभाग की कार्रवाई को लेकर जहां टीम की सराहना हो रही है, वहीं कई गंभीर सवाल भी खड़े हो गए हैं।

बड़ी कार्रवाई, लेकिन आरोपी अब भी पकड़ से दूर

आबकारी विभाग ने हाल ही में घाटीगांव के एक फार्महाउस पर छापा मारकर भारी मात्रा में स्पिरिट जब्त की थी। जांच के बाद फॉरेंसिक रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई कि उक्त स्पिरिट का उपयोग जहरीली शराब बनाने में किया जा सकता था। हालांकि इस मामले के मुख्य आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

बिना लाइसेंस भंडारण पर सवाल

- Install Android App -

नियमों के अनुसार बिना लाइसेंस 165 लीटर से अधिक क्षमता की ओपी (ऑपरेशन/भंडारण क्षमता) रखना अवैध है। ऐसे में 22,850 लीटर स्पिरिट का भंडारण कई स्तरों पर प्रशासनिक निगरानी पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।

सम्मानित हुई टीम, पर लैब सुविधा का अभाव

कार्रवाई करने वाली आबकारी टीम को सम्मानित भी किया गया, लेकिन विभाग के पास स्वयं की अत्याधुनिक लैब सुविधा नहीं होने का मुद्दा फिर चर्चा में है। सवाल यह उठ रहा है इतने बड़े और संवेदनशील विभाग को बिना स्वतंत्र प्रयोगशाला के अपराध की गुणवत्ता और गंभीरता का समय पर आकलन करने में कितनी कठिनाई आती होगी।

फार्महाउस मालिक के राजनीतिक संबंधों पर चर्चा

सूत्रों के अनुसार जिस फार्महाउस से स्पिरिट जब्त की गई, वह सुरेंद्र सिंह तोमर का बताया जा रहा है। तोमर के कथित राजनीतिक संबंधों को लेकर भी क्षेत्र में चर्चा है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच को लेकर भी लोगों की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं।