jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण

सिराली: अब छात्राओं को नहीं होगी कोई परेशानी “स्वच्छता ही सेवा अभियान” में छात्राओं को मिली सौगात

हरदा / नगर परिषद सिराली के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री राहुल शर्मा ने बताया कि सिराली के शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल और शासकीय कन्या छात्रावास में छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए “सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन” लगवाई गई है। उन्होंने बताया कि इस मशीन में 5 रुपए का सिक्का डालने पर छात्राओं को आसानी से सेनेटरी पैड उपलब्ध हो जाएगा। सीएमओ श्री शर्मा ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत छात्राओं द्वारा उपयोग किए गए सैनिटरी पैड को नष्ट करने के लिए इंसीनरेटर मशीन भी लगाई गई है।

- Install Android App -

बुधवार को नगर परिषद अध्यक्ष सिराली श्रीमती अनीता अग्रवाल ने छात्रावास और कन्या विद्यालय पहुंचकर छात्राओं को सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन और इंसीनेटर मशीन को उपयोग करने की प्रक्रिया समझाई । सीएमओ श्री शर्मा ने बताया कि गत दिनों कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने छात्रावास के निरीक्षण के बाद छात्राओं की समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए थे। कलेक्टर श्री सिंह की पहल पर उन्होंने छात्राओं की समस्या को ध्यान में रखते हुए “सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन” और “इंसीनेटर” मशीन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया, और आज छात्राओं की सुविधा के लिए यह दोनों मशीने लगा दी गई हैं।