jhankar
ब्रेकिंग
बिग न्यूज टिमरनी: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्त... हंडिया : “जय निषादराज” के जयघोष से गूंजा नगर, केवट जयंती पर उमड़ा आस्था और एकता का सैलाब! सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन   मध्य प्रदेश की प्रमुख कृषि मंडियों के अनाज के ताजा भाव 15 मई 2026 - मध्य प्रदेश में सोना-चांदी के ताजा भाव Harda : कलेक्टर ने जिले में उपार्जन व्यवस्था की समीक्षा की 15 मई 2026 को मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट देश भर में आज का मौसम और तापमान 15 मई 2026 को MP की प्रमुख खबरें मकड़ाई एक्सप्रेस 24 के साथ 15 मई 2026 को देश-विदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ

सिवनीमालवा नर्मदा पुरम: पेट्रोल बचाने की पहल, SDM समेत तीन अधिकारी एक ही कार से पहुंचे नर्मदापुरम मीटिंग

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा।प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के ‘पेट्रोल बचाओ’ संदेश को अपनाते हुए अधिकारियों ने मिसाल पेश की। शुक्रवार सुबह 10 बजे एसडीएम विजय राय, तहसीलदार और नायब तहसीलदार एक ही फोर व्हीलर से नर्मदापुरम मीटिंग के लिए रवाना हुए।

- Install Android App -

आमतौर पर अधिकारी अलग-अलग वाहनों से मुख्यालय जाते हैं, जिससे ईंधन की खपत और सरकारी खर्च दोनों बढ़ते हैं। लेकिन इस बार तीनों अधिकारियों ने एक साथ एक ही गाड़ी में यात्रा कर पेट्रोल बचाने का संदेश दिया।

एसडीएम विजय राय ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार लगातार ईंधन संरक्षण की अपील कर रही है। इसी उद्देश्य से हमने यह छोटा कदम उठाया है। अगर सभी विभाग ऐसा करें तो बड़ी मात्रा में पेट्रोल-डीजल की बचत होगी।