jhankar
ब्रेकिंग
हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली? सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार... शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी 🌊हंडिया में नर्मदा ने पकड़ी रफ्तार: हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर, 3 घंटे में 4 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विद्यार्थियों ने सीखी मिट्टी के गणेश प्रतिमा बनाना, पर्यावरण संरक्षण क...

Sivni Malva: 27 वर्षीय युवक का रेलवे पटरी पर मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

के के यदुवंशी, सिवनी मालवा : शनिवार को गोटियापूरा निवासी एक युवक की ट्रेन की टक्कर से मौत हो गई। शनिवार  सुबह 10 बजे के लगभग पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई ।
पुलिस ने बताया कि हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार गोटियापूरा निवासी हेमंत उर्फ कल्लू 27 पिता धर्मेंद्र बाथव निवासी गोटियापुरा अपने किसी काम से भीलपुरा रेलवे क्रॉसिंग की तरफ गया था। बताया जाता है कि रेलवे क्रॉसिंग से वह पैदल रेलवे ट्रैक के किनारे किनारे आ रहा था। सामने से ट्रेन आ गई। ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

- Install Android App -

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों का कहना है कि पटरी पर चल रहा था। सामने से ट्रेन आ गई। वह पटरी से नीचे नहीं उतर पाया। जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया। पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सब भेजा गया ड्यूटी डॉक्टर ऋषि चौबे ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

इनका कहना है।

जांचकर्ता अधिकारी रविन्द्र मिश्रा ने बताया कि जब घटना स्थल पहुंच आसपास देखा गया तो एक मोबाइल पड़ा हुआ मिला जिसे चालू कर जब कॉल किया तो पता चला उक्त युवक सिवनीं मालवा के गोटियापुरा निवासी हेमंत उर्फ कल्लू बाथव पिता धर्मेंद्र बाथवहै। जिसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। तथा युवक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां युवक का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया।