jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

रक्षाबंधन पर यात्रियों की सुविधा हेतु रीवा-रानी कमलापति के बीच विशेष रेलसेवा का संचालन

भोपाल। रक्षाबंधन पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा विशेष रेलसेवा चलाने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 01661/01662 रानी कमलापति–रीवा–रानी कमलापति साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष गाड़ी का संचालन किया जाएगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि यह गाड़ी एक ट्रिप के लिए 08 अगस्त 2025 को रानी कमलापति से तथा 09 अगस्त 2025 को रीवा से चलाई जाएगी।

ट्रेन संचालन विवरण

1. गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति से रीवा के लिए शुक्रवार 08.08.2025 को 19:35 बजे प्रस्थान करेगी, जो अगले दिन शनिवार को 06:20 बजे रीवा पहुँचेगी।
2.गाड़ी संख्या 01662 रीवा से रानी कमलापति के लिए शनिवार 09.08.2025 को 07:35 बजे प्रस्थान करेगी, जो उसी दिन 19:20 बजे रानी कमलापति पहुँचेगी।

- Install Android App -

प्रमुख ठहराव स्टेशन

दोनों दिशाओं में यह गाड़ी रानी कमलापति,विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर, सतना ,रीवा स्टेशनों पर ठहरेगी।

कोच संरचना

इस गाड़ी में 4 तृतीय वातानुकूलित श्रेणी, 5 तृतीय वातानुकूलित इकॉनमी श्रेणी, 5 शयनयान श्रेणी, 2 सामान्य श्रेणी सहित कुल 18 कोच रहेंगे।
रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे यात्रा के लिए निर्धारित नियमों का पालन करें और समय पर स्टेशन पहुँचकर सुविधा का लाभ उठाएं।