jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

दिल्ली-मुंबई हाईवे पर थमी वाहनों की रफ्तार, किसानों के मुआवजे और गेहूं खरीदी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

मुरैना। मुरैना में आज कांग्रेस द्वारा बड़े स्तर पर महा चक्काजाम आंदोलन किया। आंदोलन के दौरान दिल्ली-मुंबई नेशनल हाईवे-44 पर यातायात पूरी तरह से प्रभावित रहा। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रायरू-निरावली चौराहे पर बड़ी संख्या में एकत्र होकर चक्काजाम करने की तैयारी की। कांग्रेस का यह प्रदर्शन किसानों के मुआवजे और गेहुं खरीदी को लेकर सरकार के खिलाफ किया जा रहा है।

10 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल
जानकारी के अनुसार, आंदोलन में करीब 10 हजार कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. इस प्रदर्शन में भिंड, मुरैना और ग्वालियर जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक प्रदर्शन में पहुंचे। आंदोलन के दौराान हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही।

- Install Android App -

प्रशासन ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। रायरू-निरावली चौराहे और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार मौके की निगरानी रहे, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने।

हाईवे पर यात्रियों को होगी परेशानी
चक्काजाम के चलते हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। प्रशासन द्वारा वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था पर भी काम किया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उनकी मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आंदोलन में शामिल हो रहे हैं।