jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 20 फरवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में हरदा में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन हुआ इसमें अलग-... Harda : SC/ST/OBC संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में 22 सूत्रीय मांगों को लेकर आरक्षण बचाओ संविधान बचाओ ... हरदा : राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत खिरकिया में स्क्रीनिंग शिविर 20 फरवरी को हरदा : ग्राम ख़मलाय की सलोनी और टेमलाबाड़ी के नरसिम्हा को हृदय रोग उपचार हेतु भोपाल किया रवाना हरदा : स्क्रीनिंग शिविर में 683 दिव्यांगजनों की स्क्रीनिंग की गई हरदा : वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर संपन्न हरदा : जनगणना 2027 के अंतर्गत दो चरणों में होगा कार्य, प्रथम चरण में होगी मकान गणना बजट के बाद डिप्‍टी सीएम के बंगले का घेराव करने पहुंची महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता, पुलिस से हुई झड़... इंदौर के एमवाय अस्पताल में नहीं थम रही लापरवाही, चूहे के बाद अब बिल्ली कांड

शुरुआती गिरावट के बाद चढ़े शेयर बाजार

मुंबई। रुपये में रही गिरावट और विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच दोपहर बाद दिग्गज कंपनियों में हुई लिवाली से शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 266.47 अंक (0.32 प्रतिशत) ऊपर 83,580.40 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 50.90 अंक चढ़कर 25,693.70 अंक पर बंद हुआ। बड़ी कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों में बिकावाली हावी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.36 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.27 प्रतिशत नीचे बंद हुआ। एफएमसीजी सेक्टर का सूचकांक 2.27 प्रतिशत चढ़ा। निजी बैंक, रियलिटी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांकों में भी तेजी रही। वहीं, निफ्टी आईटी सूचकांक 1.47 प्रतिशत लुढ़क गया। फार्मा, ऑटो, सार्वजनिक बैंकों, स्वास्थ्य और रसायन समूहों में भी गिरावट रही।

- Install Android App -

सेंसेक्स की कंपनियों में टीसीएस और टेक महिंद्रा का शेयर डेढ़ प्रतिशत से अधिक लुढ़क गया। अडानी पाट्र्स, एशियन पेंट्स और इटरनल के शेयर भी एक प्रतिशत से ज्यादा टूटे। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, बीईएल, भारतीय स्टेट बैंक, मारुति सुजुकी, एनटीपीसी, सनफार्मा, इंडिगो, ट्रेंट और टाटा स्टील के शेयर भी नीचे बंद हुए। आईटीसी में पांच प्रतिशत का जबरदस्त उछाल रहा। कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर तीन प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनीलिवर का ढाई प्रतिशत और भारती एयरटेल का दो प्रतिशत से अधिक चढ़ा। बजाज फाइनेंस, पावरग्रिड और बजाज फिनसर्व के शेयर