jhankar
ब्रेकिंग
खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन खुशियों की दास्ताँ :  ‘‘सच हुआ सपना, घर हुआ अपना’’ यंग लीडर्स - विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

खुशियों की दास्तां : आधुनिक स्वास्थ्य और आधुनिक हरदा के तहत मिश्रीबाई के पुराने फ्रेक्चर का होगा उपचार

जनभागीदारी सप्ताह अंतर्गत रेसलपुर में आयोजित लाभार्थी शिविर में उपचार कराने आई महिला को मिला 15 साल पुराना फ्रेक्चर

शिविर में लगाई गई थी मोबाइल एक्स-रे मशीन

हरदा : जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाने और शासकीय योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने के लिए ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कृष्ट अभियान’ एवं ‘प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान’ के तहत जिले में 18 से 25 मई 2026 तक ‘लाभार्थी संतुष्टि शिविर’ आयोजित किए जा रहे हैं। बुधवार को जिले के ग्राम रेसलपुर में आयोजित लाभार्थी शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपचार शिविर आयोजित कर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण आयोजित किया जा रहा था।

- Install Android App -

इस शिविर में मोबाइल एक्स-रे मशीन भी लगाई गई थी। ग्राम की लगभग 50 वर्षीय महिला मिश्रीबाई शिविर में अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराने आई। चिकित्सकों को उक्त महिला के बांया हाथ टेढ़ा दिखा। तत्काल एक्स-रे लिया गया, तो हाथ में स्पष्ट रूप से फ्रेक्चर पाया गया। जब मिश्रीबाई से फ्रेक्चर के बारे में जानकारी ली गई तो उसने बताया कि 15 साल पूर्व फिसलकर गिर जाने से हाथ टूट गया था,

परन्तु कोई उपचार नहीं कराया। कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन की मौजूदगी में जब यह घटना क्रम सामने आया तो उन्होने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को उक्त महिला का तत्काल आवश्यक उपचार कराने के निर्देश दिये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि आयुष्मान कार्डधारी उक्त महिला का जिला चिकित्सालय में शल्य चिकित्सा कर निःशुल्क उपचार किया जाएगा।

आवश्यकता पड़ने पर भोपाल के चिकित्सालयों में निःशुल्क उपचार कराया जाएगा। इस दौरान कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी एवं उनके निराकरण के लिये भी विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये। जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती पारूल जैन ने बताया

कि इस शिविर में एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना सहित अन्य योजनाओं से संबंधित कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण के लिये कार्यवाही की गई।