jhankar
ब्रेकिंग
पूर्वी क्षेत्रो में मौसम का तांडव: राजस्थान-एमपी में ओलों की चेतावनी, दिल्ली येलो आर्ट जारी हरदा : विक्रमोत्सव 2026 के तहत ‘‘सूर्य उपासना’’ कार्यक्रम संपन्न हरदा : नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सीईओ ने अजनाल नदी तट पर श्रमदान कर ‘जल गंगा संवर्धन अभिय... 23 मार्च को पेश होगा भोपाल नगर निगम का बजट इंदौर मेट्रो की रफ्तार पर सीएमआरएस ने 80 की स्पीड से की जांच कांग्रेस का संगठन विस्तार तेज, 8 जिलों में नई कार्यकारिणी गठित गुड़ी पड़वा पर पड़ रहा शुभ योग चैत्र नवरात्रि का है विशेष महत्व इंदौर में MOS टैक्स लागू, खुले हवा पर भी टैक्स ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल के लिए नई प्रक्रिया शुरू, जानें क्या है बदलाव

मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, 28 अगस्त से होगी भारी बारिश

भोपाल।  मध्य प्रदेश में फिलहाल बारिश की रफ्तार धीमी है। बुधवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 28 अगस्त से एक नया सिस्टम सक्रिय होगा, जिससे राज्य के कई जिलों में फिर से तेज बारिश देखने को मिलेगी।

कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने बताया कि आज यानी बुधवार को किसी भी जिले में भारी बारिश की संभावना नहीं है। कुछ स्थानों पर हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि प्रदेश पर गुजर रहा मानसून ट्रफ मंगलवार को सक्रिय था, इसी कारण कई जिलों में हल्की वर्षा हुई। लेकिन अब यह ट्रफ राज्य से हट रहा है, जिससे बुधवार को बारिश होने की संभावना कम हो जाएंगी।

- Install Android App -

28 अगस्त से नया सिस्टम
मौसम विभाग का कहना है कि 28 अगस्त से बंगाल की खाड़ी से बनने वाला नया सिस्टम स्ट्रॉन्ग होगा और प्रदेश में प्रवेश करेगा। इसके प्रभाव से एक बार फिर मध्य प्रदेश में तेज बारिश होगी। कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी भी जारी की जा सकती है।

किन जिलों में बारिश का ज्यादा असर?
विभाग ने खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला और डिंडौरी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। यहां 28 अगस्त से तेज बारिश हो सकती है। वहीं, अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी।