jhankar
ब्रेकिंग
खरगोन: जर्जर स्कूल की जगह मंदिर में चल रही 35 बच्चों की पढ़ाई, जिले में 676 स्कूल भवन मरम्मत के इंतज... जम्मू-कश्मीर में बादल फटने और बाढ़ से तबाही: 11 की मौत, 7 लापता  हरदा-इंदौर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने 5 गौवंश को कुचला, मौके पर पहुंची प... हरदा में 9 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस, आयोजन की तैयारियां तेज भोपाल के जगदीशपुर में आज जुटेगी मोहन कैबिनेट, समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट को मिलेगी मंजूरी बीती रात चोतलाए पहाड़ी पर अज्ञात जंगली जानवर का हमला, 3 बकरियों की मौत, एक घायल, गांव में दहशत राजौरी में रातभर भारी बारिश से बाढ़, बेला कॉलोनी जलमग्न, कई गाड़ियां और घर पानी में फंसे,1 बजे से 6 ... ताप्ती जन्मोत्सव के लिए ताप्ती झिरा दिव्य सरोवर का हो रहा कायाकल्प 21 जुलाई को मुख्य आयोजन, तैयारिय... हरदा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: 3 दिन में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹1.20 लाख का मशरूका ब... ग्वालियर में 15 फीट ऊंची रिटेनिंग वॉल गिरी: चाय बेचने वाली महिला की मौत, 2 घायल,रविवार सुबह-सुबह हुआ...

आवासीय विद्यालय के 17 विद्यार्थीयो की अचानक तबियत बिगड़ी

मंडला। जिले के ग्राम पिपरिया निवास स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में घर से दूर रहकर अध्ययन करने वाले 17 छात्र-छात्राओं की अचानक तबियत शनिवार को बिगड़ गई।

आवासीय विद्यालय मे रहकर पढ़ाई करने वाले छात्र छात्राओ का विशेष रूप से ध्यान रखा जाता है बावजूद इसके अचानक तबियत खराब होने पर परिक्षण कराया गया जिसमे एक गम्भीर छात्रा को रेफर किया गया है। वायरल इन्फेक्शन का असर बताया जा रहा है।

- Install Android App -

मेडिकल टीम ने की जांच
इधर छात्र छात्राओ के बिमार होने की जानकारी लगते ही वरिष्ठ अधिकारी ने संज्ञान लेने के बाद बीमार छात्रों की संख्या बढऩे पर मेडिकल टीम स्कूल पहुंची और जांच के बाद 16 छात्रों को जिला अस्पताल मंडला भेजा गया।

105 विद्यार्थियो का किया प्राथमिक उपचार
जानकारी के अनुसार डॉ विजय पैगवार के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने आज स्कूल में उपस्थित सभी छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया. उस समय स्कूल में 61 छात्र और 44 छात्राएं उपस्थित थीं।जांच में 10 छात्रों और 2 छात्राओं में सर्दी, खांसी व बुखार के लक्षण मिले। सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया। किसी भी छात्र में फूड पॉइजनिंग के लक्षण नहीं पाए गए।

एक छात्रा को किया रेफर
एक छात्रा को तेज बुखार और बेहोशी के कारण जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।बीएमओ डॉ पैगवार का कहना है कि 16 छात्रों में सामान्य सर्दी-खांसी के लक्षण हैं। एक छात्रा की हालत गंभीर होने के कारण वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सभी को बेहतर इलाज के लिए छात्रा की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। शुरुआती जांच में वायरल इन्फेक्शन की आशंका जताई गई है।मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।