jhankar
ब्रेकिंग
रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...

नगर पालिका में ‘बजरंग बली’ का औचक निरीक्षण : बंदर ने पलटीं फाइलें, दफ्तर में मचा हड़कंप 

20 मिनट तक रिकॉर्ड रूम में जमे रहे , तरबूज के लालच से निकाला बाहर

 केके यदुवंशी पत्रकार 

- Install Android App -

सिवनी मालवा।नगर पालिका कार्यालय में मंगलवार दोपहर को उस वक्त गहमागहमी मच गई, जब एक बंदर नगर पालिका कार्यालय में अंदर आ गया रिकॉर्ड रूम में घुस आया और फाइलों का ‘निरीक्षण’ शुरू कर दिया। करीब 20 मिनट तक चले इस औचक दौरे’ में अलमारी से पुराने दस्तावेज खंगालने लगे

प्रत्यक्षदर्शी पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने बताया, हम नगर पालिका मैं अंदर आए तभी आवाज आई। देखा तो एक बंदर अलमारी पर बैठा फाइलें पलट रहा था। ऐसा लगा मानो बजरंग बली खुद हिसाब-किताब देखने आए हों।”

मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमर सिंह उइके ने कहा, “कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज नष्ट नहीं हुआ है। फिलहाल बंदर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और वह पास चला गया है।