jhankar
ब्रेकिंग
नर्मदापुरम के कलाकार का कमाल : 'झालमुड़ी' के दानों से बनाई PM मोदी की तस्वीर राहगीरों के लिए बना आधुनिक प्याऊ लापता, HC ने अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट किसानों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, हाईवे जाम पर नेताओं पर कार्रवाई लोक अदालत में टूटते रिश्ते जुड़े, 3 जोड़ों ने लिया साथ निभाने का प्रण मध्य प्रदेश के गांवों की बदलेगी तस्वीर, वृंदावन ग्राम योजना की खास बातें... जांच में हुआ खुलासा : 20 लाख की चोरी कर प्रेमिका संग भागा युवक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महाकाल मंदिर में तैयार हो रहा हीट प्रूफ पाथ-वे ब्रिज विवाद में सस्पेंड इंजीनियर्स की बहाली, मंत्री के नोटशीट निर्देश से हुआ फैसला 23 साल पुराने आदेश पर सवाल, हिंदू पक्ष ने पूछा—ना वजूखाना, ना मीनार, फिर मस्जिद कैसे? पटना में तेज आंधी बारिश से 9 की मौत, सैकड़ों पेड़ गिरे, 20 जिलों में अलर्ट जारी

हरदा : इंदौर में गरजा टिमरनी का दम, कराटे मैट पर बच्चों ने लिखी जीत की नई कहानी!

12 पदकों के साथ चमके नन्हे खिलाड़ी, 4 अब देहरादून में करेंगे प्रदेश का प्रतिनिधित्व!

हरदा/टिमरनी।इंदौर में आयोजित राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता इस बार टिमरनी के खिलाड़ियों के नाम रही। छोटे-छोटे खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से न केवल पदकों की झड़ी लगा दी, बल्कि पूरे हरदा जिले का मान भी बढ़ाया।

1 से 3 मई तक मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन द्वारा आयोजित सब जूनियर, कैडेट एवं जूनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप में तिनका सामाजिक संस्था, टिमरनी के 33 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए 4 स्वर्ण सहित कुल 12 पदक अपने नाम किए।

स्वर्ण पदक जीतकर टिमरनी का परचम लहराने वालों में मोहिनी मल्हारी, लाविका भिलाला, काश्वी साहू और अंशिका सलाम शामिल रहीं। वहीं चेतना कानपुरे, वैष्णवी राजपूत, संजना धुर्वे और ज्योति केवट ने रजत पदक हासिल किए। तिथि तिवारी, शिवानी सबल, निशा सोनी और बालक वर्ग में अनंत घाडले ने कांस्य पदक जीतकर तालियां बटोरीं।

- Install Android App -

प्रतियोगिता की सबसे खास उपलब्धि यह रही कि चारों स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन अब देहरादून में होने वाली राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

तिनका सामाजिक संस्था के अध्यक्ष रितेश तिवारी ने बताया कि बच्चों ने पूरे साल कठिन अभ्यास किया और उसी मेहनत का परिणाम आज सामने आया है। खिलाड़ियों की तैयारी में कोच लोकेश प्रधान, कुलदीप ढोके, अर्पण सांखले और अनुपम सांगुल्ले ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संस्था द्वारा खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पूर्ण सहयोग दिया गया था और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

टिमरनी के खिलाड़ियों की इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की नई उम्मीद जगी है।