jhankar
ब्रेकिंग
हरदा/नेमावर : यात्रियों का प्रतीक्षालय या अतिक्रमणकारियों की जागीर? नेमावर में उठे बड़े सवाल! इटारसी पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, रेलवे स्टेशन से बरामद हुईं लापता 2 नाबालिग  30 मई 2026 को मध्य प्रदेश की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ 30 मई 2026: देश की खास खबरें जो आज चर्चा में है जानिए कैसा रहेगा आज देश प्रदेश का मौसम आज 30 मई 2026क हरदा जिला और तहसीलों का मौसम कैसा रहेगा BIG BREAKING : हरदा में दोस्त की बर्थडे पार्टी खूनी वारदात में बदली! सिवनी मालवा नगर पालिका को राज्य स्तरीय पर्यावरण पुरस्कार, मिलेगा मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे सम्मान... चुप्पी तोड़ो’ अभियान के तहत किशोरियों ने पोस्टर-रैली से दिया माहवारी स्वच्छता का संदेश साइलेज तकनीक और ‘गौरस’ एप से पशुपालकों को किया जागरूक

सड़क हादसों पर एसडीएम राय ने दिखाई सख्ती : देर रात एसडीएम विजय राय ने उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण, 

ट्रालियों पर लगाई रेडियम पट्टियां दुर्घटना से होगा बचाव

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा। जिले में सड़क हादसों की रोकथाम को लेकर प्रशासन अब सख्त नजर आ रहा है। कलेक्टर नर्मदापुरम के निर्देशन में एसडीएम विजय राय द्वारा बीती रात क्षेत्र के विभिन्न उपार्जन केंद्रों और वेयरहाउसों का औचक निरीक्षण किया गया रात के समय सड़कों पर खड़े वाहनों से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकना रहा।

- Install Android App -

सड़क पर खड़े वाहनों को हटाकर परिसर में किया व्यवस्थित एसडीएम विजय राय ने निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई स्थानों पर ट्रैक्टर ट्रॉलियां मुख्य मार्गों पर खड़ी थीं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को व्यवस्थित कर उपार्जन केंद्र परिसर के अंदर खड़ा कराया गया, ताकि सड़क मार्ग बाधित न हो और यातायात सुरक्षित बना रहे।

रेडियम पट्टियां अनिवार्य, एसडीएम ने खुद अपने हाथों से लगाई है 

कलेक्टर के निर्देशानुसार रात में सड़क किनारे खड़े वाहनों की पहचान स्पष्ट करने के लिए रेडियम पट्टियां लगाना अनिवार्य किया गया है। मौके पर एसडीएम विजय राय ने स्वयं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम पट्टियां चिपकाईं और किसानों व वाहन चालकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। वेयरहाउस संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी स्थिति में वाहन सड़क पर अस्त-व्यस्त खड़े न हों। सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

रात के समय सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली अंधेरे में दिखाई नहीं देते, जिससे पीछे से आने वाले वाहन टकरा जाते हैं। रेडियम पट्टियां लगने से अब ये वाहन दूर से ही चमकेंगे, जिससे राहगीरों और चालकों को समय रहते सावधानी बरतने का मौका मिलेगा।इस दौरान एसडीएम विजय राय के साथ नगर पालिका सीएमओ अमर सिंह उईके सहित अधिकारी कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।