jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

सर्जरी के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बल्लेबाजी अभ्यास

बेंगलुरु। भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी स्पोर्ट्स हर्निया सर्जरी के बाद बेंगलुरु स्थित सेंटर आॅफ एक्सीलेंस में पहली बार बल्लेबाजी अभ्यास किया। यह सत्र पिछले हफ्ते के अंत में हुआ और अभी वह बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। सर्जरी जर्मनी में हुई थी और उसके बाद से सूर्यकुमार की रिकवरी धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। अगले कुछ हफ़्तों में उनका वर्कलोड बढ़ाया जाएगा ताकि वे मैच फिटनेस की ओर लौट सकें। ऐसा माना जा रहा है कि सूर्यकुमार नौ सितंबर से यूएई में शुरू हो रहे एशिया कप के लिए समय पर वापसी कर लेंगे। ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, शुरूआती योजना उन्हें अगस्त के अंत में बांग्लादेश दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए फिट करने की थी, लेकिन वह सीरीज बाद में रद्द कर दी गई। सूर्यकुमार की आखिरी पेशेवर क्रिकेट भागीदारी जून में मुंबई टी20 लीग में ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्टर्न के लिए थी, जहां उन्होंने चार पारियों में 122 रन बनाए।

- Install Android App -

उन्हें वेस्ट जोन की दलीप ट्रॉफी टीम में भी शामिल किए जाने की चर्चा थी, लेकिन संभावना है कि वह टूनार्मेंट में हिस्सा नहीं लेंगे। वेस्ट जोन को सीधे सेमीफाइनल में एंट्री मिली है, जो 4 सितंबर से शुरू होंगे, जबकि भारतीय टीम के पहले हफ्ते में यूएई रवाना होने की उम्मीद है। सूर्यकुमार के लिए अंतिम रिहैब चरण में कुछ प्रैक्टिस मैच और सिमुलेशन अभ्यास आयोजित किए जा सकते हैं ताकि उन्हें टूनार्मेंट से पहले मैच अभ्यास मिल सके। एशिया कप भारत के लिए 2026 टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी का शुरूआती चरण होगा, जिसे भारत और श्रीलंका मिलकर होस्ट करने वाले हैं। अगर सूर्यकुमार इस टूनार्मेंट में उतरते हैं, तो यह उनके लिए टी20 कप्तान के तौर पर पहला बहु-देशीय टूनार्मेंट होगा। उन्होंने यह जिम्मेदारी रोहित शर्मा से उस समय संभाली थी जब भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा था।