➡️✍️✍️ के के यदुवंशी, पत्रकार
सिवनी मालवा। ग्राम हथनापुर मे कीर ढाबे के पास स्थित पुलिया के नीचे ग्रामीणों ने गुरुवार को सुबह तीन युवकों के शवो को गिरे हुए देखा और वही एक बाईक भी गिरी हुई देखी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनो युवकों का पंचनामा बनाकर कब्जे मे लिया और सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
तीनो युवकों की पहचान नही हुई है। थानाप्रभारी सुधाकर बारस्कर ने बताया कि प्रथम दृस्टया मामला हादसा लग रहा है। पूरी स्थिति पोस्टमार्टम के बाद ही पता लगेगी।तीनो की पहचान नही हुई है।
बाईक के नंबर से मालिक का पता किया जा रहा है। ऐसा लगता है कि रात मे कोई हादसा हुआ जिससे बाईक सहित तीनो पुलिया के नीचे गिर गये होंगे और गंभीर चौंटे लगने से मृत्यु हो गयी होगी।

