ताजमहल को बम से उड़ाने की ईमेल से मिली धमकी, पुलिस हुई चौकन्नी! पुलिस का खूफिया तन्त्र हुआ सक्रिय चप्पे चप्पे पर है नज़र
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 आगरा।भारत की प्रसिद्ध एतिहासिक इमारत ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।इसके बाद से पुलिस और खूफिया तन्त्र सक्रिय कर दिया है ताजमहल के परिसर मे चप्पे चप्पे पर नज़र रखी जा रही है। धमकी मिलने के बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। हालांकि, सर्च ऑपरेशन में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
3 घन्टे चला सर्च कुछ नही मिला
मिली जानकारी के अनुसार ताजमहल को RDX से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ये ईमेल केरल से आया था, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। यह सर्च ऑपरेशन 3 घंटे तक चला। यह धमकी पर्यटन विभाग को ईमेल के जरिए मिली थी। सुरक्षा एजेंसियों ने धमकी भरा ईमेल मिलते ही हाई अलर्ट जारी कर दिया। हालांकि, ताजमहल में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। डीसीपी सिटी के निर्देश पर साइबर सेल में मुकदमा दर्ज किया गया है।
RDX से उड़ाने की धमकी
ताजमहल को rdx से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद आगरा पुलिस में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, धमकी भरा ईमेल केरल से आया था। इसके बाद सीआईएसएफ, ताज सुरक्षा पुलिस, बन निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉइड, पर्यटन पुलिस और भारत पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने करीब तीन घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान ऐसा कुछ नहीं मिला, जो संदिग्ध हो, लेकिन इसके बाद से ही ताजमहल में सिक्योरिटी और ज्यादा बढ़ा दी गई है।
CCTV से की जा रही निगरानी
धमकी मिलने के बाद पुलिस ने जांच के दौरान किसी को इसको बारे में जानकारी नहीं दी, लोगों से यह कहा गया कि ताजमहल पर रूटीन मॉक ड्रिल चल रही है। इसके बाद से ही पर्यटक पर भी CCTV से नजर रखी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि यह हॉक्स ईमेल था, जो केरल से आया था। इसके खिलाफ साइबर सेल थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। यानी इसकी जांच अब साइबर सेल कर रही है।
पहले भी मिली थी धमकी
ज्ञात हो कि ताजमहल को धमकी मिलने का यह पहला मामला नहीं है, इसके पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। आखिरी बार दिसंबर 2024 में भी ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।