jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

ग्रामीण क्षेत्रों में बदमाशों का आतंक : दो मकानों में घुसे बदमाश, पत्नी पत्नी सहित एक अन्य महिला की गला दबाकर हत्या, जेवर सहित 10 हजार लूट ले गए।

घटना के बाद गांव में फैली दहशत पुलिस जुटी जांच में

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 शिवपुरी।ग्रामीण अंचल मे बदमाशो का आतंक बढ़ रहा है, बदमाशों ने रविवार-सोमवार की रात तीन लोगों की गला दबाकर हत्या कर उनके जेवर और 10 हजार रुपये लूट लिए।

क्या है पूरी घटना

- Install Android App -

जिले के ग्राम राऊटौरा में हुई इस वारदात में एक दंपत्ति और एक अन्य महिला की हत्या की गई है। हत्या लूट के इरादे से की गई प्रतीत हो रही है। इस घटना के बाद पूरे गांव मे दहशत फैल गई है हर चौक चौराहे पर चर्चा हो रही वही पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस के हाथ अभी तक कोई सुराग नही लगा है पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर दिया गया है।

 

जानकारी के अनुार ग्राम राऊटौरा निवासी सीताराम पुत्र रामलाल लोधी उम्र 65 साल व उसकी पत्नी मुन्नी उम्र 60 साल अपनी झोंपड़ी में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनकी गला दबाकर हत्या कर महिला के नाक, कान में पहने हुए जेबर सहित घर में रखे करीब दस हजार रुपये लूट लिए। इस घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश पड़ोस में रहने वाली एक अन्य महिला के घर पहुंचे और उसके भी जेबर लूट कर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी सुबह उस समय लगी जब मृतकों के बच्चे वहां पहुंचे।

*लूट के इरादे से हत्या का शक*

मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला लूट के लिए हत्या करने का प्रतीत हो रहा है।