jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश की राजनीति में आया उबाल : मुख्यमंत्री मोहन यादव, PCC चीफ जीतू पटवारी और पूर्व CM कमलनाथ ... ग़ाज़ियाबाद के 17 वर्षीय मासूम की कहानी जिसका दोस्ती और भाईचारे के नाम पर बेरहमी से हुआ कत्ल दोस्त क... जानिए मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ जाने देश की मुख्य खबरें हरदा ब्रेकिंग न्यूज: 1 जून 2026 - जिला मुख्यालय समेत 6 तहसीलों का मौसम अपडेट, दोपहर बाद आंधी-बारिश क... 1 जून 2026, सोमवार का पंचांग और राशिफल हरदा विधायक डॉ. दोगने ने ग्राम कड़ोला उबारी में किया विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण, 37 लाख र... नेताओं ने देश का भविष्य को घुटने पर झुकाया मथुरा जाने वाले खिलाड़ियों के स्वागत की तस्वीर पर सवाल, महिला कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने हरदा पहुंचीं प्रदेश महासचिव नेहा चावरे विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा नशा मुक्ति का संदेश, दिलाई गई शपथ

मुंबई पर मंडराया खतरा: आतंकी संगठन ने दी 34 मानव बम लगाने की धमकी

मुंबई। मुंबई पुलिस को शुक्रवार को शहर में 34 मानव बम लगाए जाने की धमकी मिली। इसके चलते पूरी मुंबई हाई अलर्ट पर है। खबर है कि लश्कर-ए-जिहादी नाम के संगठन ने यह धमकी दी है। इससे पहले 1993 में मुंबई में सिलसिलेवार धमाके हुए थे, जिसमें 250 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

- Install Android App -

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कॉल करने वाले ने दावा किया है कि वाहनों में धमाके के लिए 34 मानव बम लगाए गए हैं, जिनके पास 400 किले आरडीएक्स मौजूद है। धमकी दी गई है कि धमाकों से पूरा शहर हिल जाएगा। मुंबई पुलिस ने कहा है कि यह धमकी अनंत चतुर्दशी से पहले आई है, जिसके चलते सुरक्षा को और मुस्तैद कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि धमकी में दावा किया गया है कि 34 कारों में सवार मानव बमों का इस्तेमाल 400 किलो आरडीएक्स में विस्फोट के लिए किया जाएगा, जिससे एक करोड़ लोगों की मौत हो सकती है।

बता दें सोमवार को महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि गहन जांच के बाद यह धमकी झूठी निकली थी। राजकीय रेलवे पुलिस ने बताया कि आरोपी रूपेश मधुकर रणपिसे ने रविवार शाम करीब चार बजे पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर बताया कि उसने कलवा रेलवे स्टेशन पर बम रखा है। जीआरपी ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को इसके बारे में सूचित किया गया और बम निरोधक दस्ते और रेलवे सुरक्षाबल के श्वान दस्ते ने गहन तलाशी ली। आरोपी ने पुलिस को फोन पर बताया कि वह बम के साथ कलवा रेलवे स्टेशन पर है और परिसर को उड़ा देगा।