jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

हरदा: नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिये परीक्षा 18 जनवरी को जिले के कुल 10 केन्द्रों पर होगी प्रवेश परीक्षा

हरदा / जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 वी में प्रवेश हेतु परीक्षा 18 जनवरी 2025 को होगी। प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय हरदा ने बताया कि यह परीक्षा जिले के 10 परीक्षा केन्द्रों पर प्रातः 11ः30 बजे से 1ः30 बजे तक आयोजित की जायेगी। उन्होने बताया कि इन परीक्षा केन्द्रों में डॉ. बी.आर. अम्बेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा, शासकीय कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय हरदा, शासकीय महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा, शासकीय कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय खिरकिया, शासकीय हाई स्कूल चारूवा, शासकीय कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय सिराली, शासकीय बालक उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय सिराली, शासकीय बालक उत्कृष्ट उच्च्तर माध्यमिक टिमरनी, शासकीय कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय टिमरनी व सरस्वती विद्या मंदिर टिमरनी शामिल है। उन्होने बताया कि इस परीक्षा में जिले के 2655 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिये सीबीएसई द्वारा प्रवेश पत्र जारी किये जा चुके है। विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र https://nvs.gov.in अथवा https://cbseitems.ricl.gov.in/nvs/AdminCard/AdminCard पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन नम्बर एवं जन्म तारीख भरकर साइन इन विकल्प पर क्लिक कर निःशुल्क प्राप्त किये जा सकते है।