jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

हंडिया : मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न,

हंडिया।मुहर्रम को लेकर थाना परिसर में आज शाम को थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष दरश्यामकर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई।जिसमें अधिकारियों के साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।मुहर्रम पर्व को सौहार्द पूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गयी।

- Install Android App -

बैठक में ताजिया जुलूस का मार्ग व्यवस्था,विधि-व्यवस्था यातायात नियंत्रण और आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था पर चर्चा की गई। इस दौरान मुहर्रम पर्व को हर वर्ष की भांति सौहार्द्र और शांति के साथ मनाने का निर्णय लिया गया।यह निर्णय लिया गया कि जुलूस पूर्व निर्धारित मार्ग से ही निकाला जाएगा।सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जा चुकी है।आम नागरिकों से सहयोग,सजगता और अनुशासन बनाए रखने की अपील की गई है।

बैठक में थाना प्रभारी सुभाष दरश्यामकर,उप निरीक्षक अशोक अहिरवार, ग्राम पटेल प्रहलाद सिंह खत्री,पूर्व जनपद सदस्य अरुण तिवारी,सदर मकसूद बैग,रफीक खां,लियाकत शाह,शहीद शाह,मंशूर शाह,रफीक अली,शाकिर अली तथा मेहबूब अली सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।