jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 15 फरवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे किसान महापंचायत की तैयारी : इटारसी में गूँजेगी किसान की आवाज़! मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 1.25 करोड़ खातों में भेजे 1500 रुपए, बोले - बहनें मध्यप्रदेश की लक्ष्मी ... हरदा : रासेयो स्वयंसेवकों ने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया बच्चे कानूनी रूप से बने साक्षर : विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन एकीकृत शासकीय मा. शाला, हरदाखुर्द म... आज सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें.. हंडिया : महाशिवरात्रि पर हंडिया में उमड़ेगा शिवभक्तों का सैलाब Big news : 'युवती इच्छाधारी नागिन' बनकर हुई गायब,बिस्तर पर मिले केंचुली और गहने CM मोहन यादव की लाडली बहनों को सौगात, खंडवा से 33वीं किस्त जारी की वंदे मातरम दिशा-निर्देश पर उज्जैन के इमाम का बयान: ‘हिंदू और गैर-हिंदुओं के स्कूल अलग हों’

हरदा: मासूम बच्चे के कत्ल की गुत्थी सुलझी, कालोनी में रहने वाला परिचित व्यक्ति ही निकला बच्चे का कातिल !!

वहशी दरिंदा भूरा पिता लक्ष्मीनारायण उईके राजगोंड को पुलिस ने कायमी के 24 घण्टे के अंदर किया गिरफ्तार

मकड़ाई समाचार हरदा: जिले के करीबी ग्राम सुखरास मे 12 फरवरी को पुराने मिडिल स्कूल के खण्हर भवन में 06 वर्ष के बालक का शव मिलने की सूचना मिलने पर सूचनाकर्ता दिलीप की रिपोर्ट पर मर्ग क्र 06/2026 धारा 194 बीएनएसएस का पंजीबध्द कर जांच में लिया गया ।

आज पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस वार्ता में हरदा पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा की।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान घटना स्थल का सुक्ष्मता से निरीक्षण किया गया । मृत बालक उम्र 6 वर्ष का शव सुनसान पड़े खंडहर स्कूल में कपड़े से ढकी अवस्था में संदेहास्पद स्थिति में मिलने से मर्ग जांच में एफएसएल टीम व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को घटना स्थल का निरीक्षण कराया गया । मृत बालक के परिजन व साक्षीगणों से विस्तृत पूछताछ कर साक्ष्य संकलित किये गये ।

शव परीक्षण पूर्व साक्षी पंचानो के कथन व चर्चा पर मृत बालक के साथ दुष्कृत्य उपरान्त हत्या होने का संदेह व्यक्त किया गया । मृत बालक का पीएम डाक्टरो की पैनल से कराया गया । संपूर्ण मर्ग जांच में संकलित साक्ष्य के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरुध्द थाना सिविल लाईन हरदा में अपराध क्र 53/2026 धारा 103(1)बी.एन.एस. व लैंगिक अपराधो से बालको का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 5m/6 का दिनांक 13.02.26 को पंजीबध्द कर अनुसंधान में लिया गया ।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा श्री शशांक द्वारा उक्त घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए अज्ञात आरोपी की पतारसी करने के समुचित दिशानिर्देश प्रदान किये गये, अति पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा, एसडीओपी हरदा श्रींमति शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना सिविल लाईन हरदा रामसुमेर तिवारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया ।

जिसमें निरीक्षक रामसुमेर तिवारी उपनिरीक्षक संतोष बामने, प्रधान आरक्षक 42 अनिल मर्सकोले, आरक्षक 326 वीरेन्द्र राजपूत , आपक्षक चालक 232 सचिन चौधरी, सैनिक 139 सूरज पासी द्वारा गाव के कई व्यक्तियों से चर्चा कर गोपनीय सूचनाये संकलित की गई।

- Install Android App -

अनुसंधान हेतु गठित टीम द्वारा गांव व आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज देखे गये घटना स्थल की ओर जाने वाले रास्ते में आहत बालक घटना स्थल तरफ जाता दिखा इसी ओर थोड़ी देर उपरान्त बच्चे के पीछे संदिग्ध भूरा उईके जाता दिखा ।

इसी क्रम में भूरा तो गाँव की ओर वापस लौटते हुए सीसीटीव्ही फुटेज में दिखाई दिया लेकिन मृतक बालक गाँव की ओर वापस लौटते नही दिखाई दिया ।

गाव के बच्चे व व्यक्तियों से मिली जानकारी के अनुसार बालक को कालोनी में रहने वाला भूरा कुरकुरे का पैकेट खिलाकर खेत तरफ चलने की बात कह रहा था तकनीकी साक्ष्य सीसीटीव्ही फुटेज व खूफिया जानकारी के आधार पर आरोपी भूरा पिता लक्ष्मीनारायण उईके से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई

तो उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बालक को कुरकुरे खिलाकर मित्रता करना व सुनसान स्कूल तरफ बड़ी बोर (बेर) दिलाने का लालच देकर खंडहर पड़ी स्कूल में ले जाना व एक कमरे में उसके साथ दुष्कर्म करना व चिल्लाने पर मुहं दबा कर बालक की हत्या कर देना स्वीकार किया । बालक का शव छुपाने की नीयत से बेंच आड़ी कर उस पर लिटाकर कपड़े से ढाक देना बताया ।

आरोपी भूरा उईके पिता लक्ष्मीनाराण उईके उम्र 35 साल जाति राजगौंड निवासी ग्राम सुखरास थाना सिविल लाईन हरदा को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है । मेडीकल परीक्षण उपरान्त जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जावेगा ।

आरोपी को पकड़ने में सराहनीय कार्य : 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी रामसुमेर तिवारी थाना सिविल लाईन हरदा, उपनिरीक्षक श्री संतोष बामने, प्रधान आरक्षक 42 श्री अनिल मर्सकोले, आरक्षक 326 श्री वीरेन्द्र राजपूत , आपक्षक चालक 232 श्री सचिन चौधरी, सैनिक 139 श्री सूरज पासी।