jhankar
ब्रेकिंग
रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ... सतना: कैमा रेलवे स्टेशन के पास नाबालिग लड़की बेहोश हालत में मिली, जांच जारी खुली पड़ी विद्युत डी.पी. बनीं जानलेवा, पार्षद ने एसडीएम से जनसुनवाई में की शिकायत शिवराज पार्क की बदहाली पर नगर कांग्रेस ने एसडीएम को जनसुनवाई में की शिकायत, चेक बाऊंस के अधिकतम प्रकरणों के निराकरण का प्रयास करें: न्यायाधीश श्रीमती खान हरदा जनसुनवाई में पहुंचे किसान ने खाया ज़हरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत हरदा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने छीनी तीन दोस्तों की जिंदगी, परिवार और समाज में पसरा मातम हरदा: आज दिनांक 13 जुलाई 2026 मंडी भाव: जानिए आज किस मंडी में क्या रहे अनाज के भाव सिराली में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई: सयानी नदी से दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी जब्त

पाकिस्तानी सेना बलूच नागरिकों की हत्याएं कर रही है और उनके शवों को फेंक रही है- ताराचंद बलूच, बलूच सरकार के पूर्व मंत्री ने पीएम मोदी से मदद की लगाई गुहार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली।पाकिस्तान की सेना द्वारा लगातार बलूच लोगो पर अत्याचार किया जाता रहा है। इस मुद्दे को इंटर नेशनल पर कई बार उठाया गया है। अभी तक कोई मदद नही मिल पाई है।

पीएम मोदी को पत्र लिख मांगी मदद

मौजूदा बलूच राष्ट्रीय संघर्ष में भारत से नैतिक, राजनीतिक और कूटनीतिक सहायता का आह्वान किया है। नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय को लिखे दो औपचारिक पत्रों में, डॉ. चंद ने बलूचिस्तान के प्रति भारत के पूर्व के रवैये की प्रशंसा की और भारत से प्रांत में पाकिस्तान द्वारा किए गए।मानवाधिकारों के उल्लंघन को प्रकाश में लाने में एक मजबूत वैश्विक भूमिका अपनाने के लिए कहा। बलूचिस्तान के हालात एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर चर्चा का विषय बन गए हैं। बलूच अमेरिकी कांग्रेस (BAC) के अध्यक्ष और बलूचिस्तान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री तारा चंद बलूच ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है।

तारा चंद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना बलूच नागरिकों की हत्याएं कर रही है और उनके शवों को फेंक रही है, जिससे पूरे इलाके में डर और दहशत का माहौल है।तारा चंद ने कहा कि पाकिस्तान सरकार और सेना बलूचिस्तान में मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन कर रही है।

 

- Install Android App -

पाक सेना की नापाक हरकतें

सेना द्वारा बलूच युवाओं का अपहरण, टॉर्चर और हत्या आम बात हो गई है। कई बार शवों को पहचान से बाहर कर दिया जाता है, ताकि परिवार वालों को भी कोई जानकारी न मिल सके। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान के लोग अपने अधिकारों और आज़ादी के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान की सरकार उनकी आवाज़ को दबाने के लिए हिंसा और दमन का सहारा ले रही है।

 

भारत बलूचॉ की मदद करें

तारा चंद ने भारत से अपील की है कि वह बलूचिस्तान के राष्ट्रीय आंदोलन को नैतिक, राजनीतिक और कूटनीतिक समर्थन दे। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा लोकतंत्र, मानवाधिकार और न्याय की बात करता है, ऐसे में बलूचियों को भारत की मदद की सख्त जरूरत है। तारा चंद ने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भी पाकिस्तान के अत्याचारों पर ध्यान देना चाहिए और बलूचिस्तान के लोगों को न्याय दिलाने में मदद करनी चाहिए।