jhankar
ब्रेकिंग
मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ... हरदा जिला एक नजर में..। इंडियन पेट्रोल में मिलावट की शिकायत निकली निराधार,  आज 11 जुलाई 2026, शनिवार - भारत की 20 बड़ी मुख्य खबरें भाकिसं के मूंग खरीदी आंदोलन को आठ दिन पूरे, दूसरे चरण की शुरुआत कांग्रेस के पूर्व युवा प्रदेश सचिव सिद्धांत तिवारी ने विधायक प्रतिनिधि पद से दिया इस्तीफा

भाकिसं के मूंग खरीदी आंदोलन को आठ दिन पूरे, दूसरे चरण की शुरुआत

हरदा। भारतीय किसान संघ (भाकिसं) द्वारा जिले में मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी की मांग को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने को बुधवार को आठ दिन पूरे हो गए। आठवें दिन आंदोलन के दूसरे चरण की शुरुआत करते हुए हरदा तहसील में पुनः प्रदर्शन किया गया।

भाकिसं के जिला प्रवक्ता राजनारायण गौर ने बताया कि शासन-प्रशासन की ओर से अब तक किसानों की मांगों पर कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है। इसे देखते हुए संगठन ने आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लेते हुए आगामी सात दिनों तक आंदोलन जारी रखने का फैसला किया है।

- Install Android App -

उन्होंने बताया कि किसानों की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए आंदोलन के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। दूसरे दिन किसानों ने सद्बुद्धि यज्ञ एवं हनुमान चालीसा पाठ किया। चौथे दिन दंडवत प्रणाम यात्रा निकाली गई। पांचवें दिन रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया, लेकिन प्रशासन की ओर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने पर किसानों ने थाली बजाकर उग्र विरोध प्रदर्शन किया।

इसके बाद सातवें दिन व्यापारी संगठन के समर्थन से हरदा बाजार एवं मंडी बंद रखी गई, जिसे व्यापक समर्थन मिला। अब आठवें दिन से आंदोलन के दूसरे चरण की शुरुआत करते हुए किसानों ने अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।

भारतीय किसान संघ ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी को लेकर सरकार द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।