निषादवंशीय समाज के सर्वगोत्रीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन में बताई युवाओं ने अपनी पसंद, कहा जो हमारे माता-पिता का भी ध्यान रखें ऐसा हो जीवन साथी।
भोपाल।निषादवंशीय समाज द्वारा सर्वगोत्रीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन रविवार को मानस भवन भोपाल में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता व समाज के प्रबुद्ध जनों द्वारा आराध्य देव भगवान निषादराज केवटराज जी का पूजन अर्चन कर किया गया।इस दौरान लगभग 250 युवक-युवतीयों ने मंच से परिचय दिया उन्होंने भावी जीवन साथी को लेकर कहा कि जो उनके माता-पिता का ध्यान रखें ऐसा जीवन साथी उनकी पहली पसंद होगा।
आयोजन समिति के अध्यक्ष सुभाष रायकवार ने बताया कि कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग,भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधायक भगवानदास सबनानी,महापौर मालती राय एवं निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को भगवान निषादराज केवटराज प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया।आयोजन समिति के जिला हरदा मीडिया प्रभारी श्री सुनील केवट ने बताया कि कार्यक्रम में 600 युवक युवती के पंजीयन हुए हैं।

