भिंड। भिंड के जिला अस्पताल से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रहा है। अस्पताल के एसएनसीयू (स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट) के मदर बार्ड में सुबह छत का प्लास्टर टूटकर फाल्स सीलिंग पर गिरा और देखते ही देखते पूरी सीलिंग भरभराकर नीचे आ गिरी। जब ये हादसा हुआ उस समय बार्ड में दो महिलाएं मौजूद थी जो इसकी चपेट में आकर घायल हो गई। ये घटना रविवार सुबह 11.25 की बताई जा रही है। घटना के बाद बार्ड में अफरा-तफरी मच गई।
एक नवजात के घायल होने के भी खबर
इस हादसे में एक नवजात के घायल होने के भी खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह मदर वार्ड 6-7 महिलाएं अपने नवजात बच्चों को स्तनपान करा रही थीं। इसी दौरान ये घटना हुई। हादसे में 23 वर्षीय सुषमा पत्नी कमलेश सिंह नरवरिया निवासी ग्राम पुर तथा 21 ममता पत्नी भीकम चाटव निवासी मोहर सिंह का पुरा घायल हो गई। दोनों के सिर में चोटें आई है।
सभी घायलों का इलाज जारी
अस्पताल प्रबंधन ने तुंरत मौके पर पहुंचकर सभी घायलों का इलाज जारी कर दिया है. फिलहाल सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। इस घटना के बाद एहतियाती बरतते हुए वार्ड में भर्ती अन्य सभी नवजात शिशुओं को तुरंत किसी दूसरी सुरक्षित जगह पर भेज दिया गया।अचानक हुई दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

