jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान ग्राम मांदला में मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद शिविर आयोजित

बुजुर्ग पर चाकू से हमला कर लूट, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा। देवल मोहल्ला, शिवपुर रोड पर 65 वर्षीय रामभरोस जाट के घर में घुसकर जानलेवा हमला कर लाखों की लूट करने वाले मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर ने बताया कि आरोपियों आशीष और अनिल को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है जबकि तीसरा आरोपी अभी फरार है।

घटना के दिन अज्ञात बदमाशों ने घर में अकेले मौजूद रामभरोस जाट पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हमलावर घर से सोने-चांदी के जेवरात व लगभग एक लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए थे। घायल बुजुर्ग को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया था।

- Install Android App -

थाना प्रभारी सुधाकर बारसकर ने बताया कि पीड़ित की पत्नी के बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की गई थी हमलावरों की संख्या तीन होना पाई गई थी पुलिस टीम ने दबिश देकर आशीष कटारे और अनिल बाथव को पकड़ लिया।

पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। पुलिस ने लूट का कुछ सामान भी बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार तीसरे आरोपी की तलाश जारी है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अपने जेब खर्च के लिए करते थे पूरी जानकारी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस नर्मदा पुरम एसपी द्वारा दोपहर 1:00 बजे जारी किया जाएगा।