jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने ने ग्राम कड़ोला उबारी में किया विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण, 37 लाख र... नेताओं ने देश का भविष्य को घुटने पर झुकाया मथुरा जाने वाले खिलाड़ियों के स्वागत की तस्वीर पर सवाल, महिला कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने हरदा पहुंचीं प्रदेश महासचिव नेहा चावरे विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा नशा मुक्ति का संदेश, दिलाई गई शपथ कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज की शिक्षा समिति ने किया आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं क... हरदा GRP ने 1 घंटे में मोबाइल ढूंढकर फरियादी को सौंपा। खंडवा में ईद पर गौहत्या: पॉलिथीन में मिले सिर-पैर 31 मई 2026, रविवार का पंचांग 12 राशियों का राशिफल कैसा होगा आज 31 मई 2026, रविवार - देश और मध्यप्रदेश का मौसम 31 मई 2026, रविवार - मध्यप्रदेश की मुख्य खबरें जो चर्चा मे बनी है

चना उपार्जन हेतु जिले में बनाये गये 8 उपार्जन केन्द्र

किसान भाई स्लॉट बुक कर समयावधि में कर सकते है फसल का विक्रय

हरदा : मध्यप्रदेश शासन, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के निर्देशानुसार विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर चना एवं मसूर फसल का उपार्जन 28 मई तक किया जाएगा। उप संचालक कृषि श्री जे.एल. कास्दे ने बताया कि चना एवं मसूर उपार्जन नीति एवं जिला उपार्जन समिति की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार उपार्जन पोर्टल पर मंडी, उप मंडी व शासकीय वेयर हाउस स्तर पर 8 उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए है।

- Install Android App -

उप संचालक श्री कास्दे ने अनुरोध किया है कि चना फसल के स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथी 18 मई तक निर्धारित है। स्लॉट बुकिंग से वंचित किसान भाई अपनी सुविधा अनुसार चना उपार्जन केन्द्रों पर चना फसल के स्लॉट बुक कर समयावधि में अपनी फसल का विक्रय कर सकते हैं।

जिन कृषक भाइयो के स्लॉट की अवधि समाप्त हो गई अथवा आंशिक बिल उपरांत शेष मात्रा का बिल बनना शेष है, ऐसे किसान भाई उपार्जन केंद्र प्रबंधक, विकासखंड स्तरीय कृषि विभाग अथवा जिला कार्यालय में श्री तुलसीराम वरबड़े मोबाइल नम्बर 9926985277 के माध्यम से अपने स्लॉट की अवधि बढाने हेतु संपर्क कर सकते है।

उप संचालक कृषि श्री कास्दे ने बताया कि जिले में 9011 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है, जिसमे से 4369 किसानों द्वारा स्लॉट बुक किया गया तथा 2159 किसानों द्वारा 75396.3 क्विंटल चना उपार्जन केन्द्रों पर विक्रय किया गया है। साथ ही 20.81 करोड़ रूपए का सफल भुगतान किया जा चुका है।