मप्र मे विगत एक सप्ताह से तेज धूप का अह्सास हो रहा है। लोग दोपहर मे घरो में बन्द होकर रह गए। मंगलवार की शाम से प्रदेश के एक दर्जन से अधिक जिलों मे मौसम मे बदलाव आ सकता तापमान में कमी, कही कही बारिश और नमी वाली हवाए चल सकती है।
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल।प्रदेश मे स्थानों पर बनी अलग अलग मौसम प्रणालियों के असर से आ रही नमी के कारण प्रदेश में बादल छाने लगे हैं। हल्की वर्षा की सम्भावना बनी हुई है।
रीवा,शहडोल और जबलपुर मे हो सकती है बारिश
मौसम विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि उत्तर-पूर्वी राजस्थान एवं उससे लगे हरियाणा पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात है।रीवा, जबलपुर व शहडोल संभाग में बारिश हो सकती है। मंगलवार से बादल छंटने के साथ ही दिन का तापमान बढ़ने लगेगा, जबकि रात के तापमान में कुछ कमी दर्ज होगी। रीवा, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में दो-तीन दिनों तक वर्षा हो सकती है।