jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 02 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा : शिवानुजा प्ले स्कूल में तीन दिवसीय किड्स टैलेंट फेस्टिवल का भव्य समापन, माताओं ने भी बिखेरा ह... ग्वालियर से 150 किमी की “मानसमरी पैदल पद यात्रा” का समापन, शिक्षा और सामाजिक एकता का दिया संदेश हरदा : 42 साल की सेवा के बाद कैलाश जी कुशवाह सेवानिवृत्त हरदा : चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत इजरायल–ईरान युद्ध के बीच दुबई-शारजाह में फंसे MP के नागरिक, जीतू पटवारी ने PM से लगाई गुहार एमपी में 2 मार्च को नहीं होगी बस हड़ताल, सीएम से बैठक के बाद बड़ा फैसला विदिशा-दमोह के परिवार आमने-सामने, अस्पताल बना रणक्षेत्र सरकारी नौकरी की बंपर वैकेंसी: 1500 से अधिक पदों पर बिना परीक्षा भर्ती पटवारी ने नाबालिग छात्रा को नहाते समय किया रिकॉर्ड, ग्रामीणों ने मौके पर पीटा

एमपी में 2 मार्च को नहीं होगी बस हड़ताल, सीएम से बैठक के बाद बड़ा फैसला

भोपाल। 2 मार्च को प्रस्तावित बस हड़ताल अब नहीं होगी। मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक के बाद बस ऑपरेटरों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी है। मध्य प्रदेश बस ऑनर एसोसिएशन के महामंत्री जय कुमार जैन ने बताया कि बैठक में यह तय किया गया कि परिवहन विभाग से जुड़े दोनों विवादित राजपत्रों को फिलहाल सस्पेंड करते हुए होल्ड पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय के बाद बस ऑपरेटरों द्वारा घोषित 2 मार्च की हड़ताल समाप्त की जाती है।

बस संचालन यथावत रहेगा

एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि मध्य प्रदेश में यात्री बसों का संचालन बिना किसी परिवर्तन के सामान्य रूप से जारी रहेगा। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। वहीं होली के चलते ट्रेनों में पहले से लंबी वेटिंग की स्थिति बनी हुई है, ऐसे में बस हड़ताल टलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में मध्य प्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों (बस ट्रांसपोटर्स) से चर्चा करते सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सबके हितों की रक्षा करेंगे।

- Install Android App -

क्या बोले सीएम मोहन यादव?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में मध्य प्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों (बस ट्रांसपोटर्स) से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश के हर ग्रामीण अंचल तक यात्रियों को सुगम आवागमन की सुविधा मिले, इसलिए हम हर जरूरी कदम उठा रहे हैं। इस लक्ष्य के लिए हम कटिबद्ध हैं। सबके हितों की रक्षा हो और लोक परिवहन सेवा भी निर्बाध रूप से चलती रहे, यही हमारा ध्येय है। सीएम ने कहा कि हम यात्रियों को विशेषकर ग्रामीण अंचल के लोगों को सुगम परिवहन की सेवा देना चाहते हैं, पर इस उद्देश्य की पूर्ति में किसी का नुकसान भी नहीं होने दिया जाएगा।

पहले राष्ट्रीयकरण और परमिट नीति पर था विवाद

बस ऑपरेटरों ने परिवहन विभाग की नीतियों, विशेषकर मार्गों के राष्ट्रीयकरण और परमिट व्यवस्था को लेकर आपत्ति जताई थी। इसी के विरोध में हड़ताल का ऐलान किया गया था। अब सरकार द्वारा विवादित राजपत्र होल्ड किए जाने के बाद फिलहाल टकराव टल गया है। आगे की रणनीति पर बस ऑपरेटर और शासन स्तर पर चर्चा जारी रहने की संभावना है।